Loading

13 February 2014

भाजपा नगर मंडल ने चलाया एक नोट एक वोट कार्यक्रम

सिरसा, 13 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरसा द्वारा नगर प्रधान सतपाल मेहता के नेतृत्व में एक नोट कमल पर वोट कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता आज शाह सतनाम सिंह चौक पर एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री यतिंद्र सिंह एडवोकेट विशेष आमंत्रित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर, दुकान-दुकान जाकर भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए वोट और एक नोट की मांग की। इस कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद करते हुए यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस दोगली नीति चलती है एक तरफ केजरीवाल सरकार को समर्थन दे रही है और  उसी सरकार की आलोचना कर रही है। कांग्रेस का यही दोगलापन लोगों के सामने लाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जा रहे हैं। जिला महामंत्री ने कहा कि देश की जनता इतनी भोली नहीं है कि बार बार कांग्रेस के बहकावे में आयेगी। उन्होंने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा 272 के आंकड़े को पार करके सरकार बनाएगी। सतपाल मेहता ने कहा कि हरियाणा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने कहा कि बरनाला रोड से लाल बत्ती चौक तक हर समय जाम लगा रहता है। जो सरकार एक अंडर या ओवर ब्रिज नहीं बनवा सकती उसे नंबर 1 सरकार कहलवाने का हक नहीं है। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष प्रहलाद राय मीणा, नगर महामंत्री राजेश बजाज, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र लोहिया, जगत कक्कड़, दयानंद शर्मा, सुरेश पंवार, पुष्यमित्र, कपिल खेमका, चोपटा मंडल प्रधान रामकुमार कडवासरा, अजय सचदेवा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment