Loading

06 March 2017

समाज के विकास में बुद्धिजीवियों का महत्वपूर्ण योगदान : सुनीता दुग्गल

सिरसा
 हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि समाज के विकास में सभी वर्गों के योगदान का महत्व है लेकिन व्यापारियों, आयकर अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों का इसमें सर्वाधिक योगदान रहता है।
इसलिए इन वर्गों को अपने समाज के विकास के लिए हमेशा रचनात्मक काम करते रहना चाहिए। उन्होंने नगर के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता एवं लाला हंसराज फुटेला लॉ कॉलेज के वाइस चेयरमैन भागीरथ गुप्ता एडवोकेट के आवास पर आयकर अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों और नगर के गणमान्य लोगों से मुलाकात करते हुए यह संदेश दिया। यहां पहुंचने पर भागीरथ गुप्ता के नेतृत्व में समाज के लोगों ने श्रीमती दुग्गल का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने यह महसूस किया है कि इस व्यवसाय से जुड़े लोग अत्यधिक मेहनती और कर्मठ होते हैं। श्रीमती दुग्गल ने भागीरथ गुप्ता परिवार से घरेलू संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें हमेशा ही अपने परिवार में आने जैसा सुखद अनुभव होता है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एक्सीअन राजकुमार गोयल, सालासर मंदिर प्रबंध कमेटी के प्रधान गोपाल सर्राफ, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के सचिव प्रकाश भोलूसरिया, सुरेन्द्र कुमार भट्ठे वाला, रमेश कुमार भट्ठेवाला, अशोक गोयल एडवोकेट, राजीव गुप्ता एडवोकेट, संजीव जैन एडवोकेट, महेश झूंथरा एडवोकेट, पंकज अरोड़ा एडवोकेट,  सीएम सुधीर जैन, राजेश बंसल, आढती हीरालाल, नगर पार्षद विकास जैन, राजकुमार ग्रोवर एडवोकेट, अशोक बंसल, कमल गर्ग, राजेश बंसल भुच्चो मंडी वाले, भादरमल खेतड़ीवाला, निरंजन हिसारिया, सचिन शर्मा सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment