Loading

06 March 2017

आचार्य श्री महाप्रज्ञ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान बने मक्खन लाल गोयल

सिरसा

 आचार्य श्री महाप्रज्ञ चैरिटेबल ट्रस्ट सिरसा की एक चुनावी बैठक प्रधान पदम जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सर्वप्रथम बैठक में पिछले 11 वर्षों में ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंद लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में उपलब्ध करवाई गई सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्व जानकारी दी गई तथा इन दो वर्षों में ट्रस्ट की उपलब्धियों पर करतल ध्वनि के साथ प्रसन्नता व्यक्त की गई। इसके बाद आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मक्खन लाल गोयल को प्रधान का दायित्व दिया गया। उनके साथ संजय जैन एडवोकेट को सचिव, दीपक जैन पुगलिया को कोषाध्यक्ष, संजय गर्ग को उपप्रधान उमेश जैन को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसी दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश जैन को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का नया सदस्य स्वीकार किया गया। चुनाव के बाद नव प्रधान मक्खन लाल गोयल ने कहा कि ट्रस्ट के सदस्यों ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है वे आचार्य श्री महाश्रमण जी के आशीर्वाद और सदस्यों के सहयोग से उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल, लैब व फिजियोथैरेपी सेंटर का इलाके के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया है और आगामी दो वर्षों में इन सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त विस्तार करने का भी प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर हनुमान मल गुजरानी, संजीव जैन एडवोकेट, सुरेश गोयल, ज्ञान जैन, देवेन्द्र डागा, संदीप पुगलिया, रविन्द्र गोयल एडवोकेट, सुशील डुंगाबुंगा वाले मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment