Loading

03 February 2017


प्रदेश की युवा शक्ति को सही दिशा व दशा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज वीडियो कॉफ्रैंसिंग के माध्यम से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के अंदर 52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी एवं उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने विधि विभाग के छात्रों के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुए डा. अम्बेडकर भवन व लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए सावित्री बाई फूले महिला छात्रावास का उद्घाटन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने क्लीक के साथ लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले टिचिंग ब्लॉक 4 व लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले हर्बल पार्क का शिलान्यास किया।
सिरसा, 3 फरवरी। 

उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री ने इंफोरमेशन एंड कम्यूनिकेशन, टैक्रोलॉजी की इस अनुठी पहलकदमी की सराहना की और विद्यार्थियों से रुबरु होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति को सही दिशा व दशा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल को विकसित करने के लिए पलवल के अंदर कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है और आगामी 10 फरवरी को प्रदेश के अंदर 22 महाविद्यालयों का शिलान्यास भी ऑनलाईन किया जाएगा जिसमें कालांवाली का राजकीय महाविद्यालय भी शामिल है। उन्होंने कहा कि खेलों से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है और ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक गांव में व्यायामशालाएं स्थापित की जा रही है। स्पोस्र्ट स्कूल राई का दर्जा बढ़ा कर खेल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जा रहा है ताकि हरियाणा के खिलाडिय़ों को अंर्तराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के अंदर 12 जनवरी से लेकर 17  जनवरी तक युवा उत्सव मनाया गया जिससे की युवा शक्ति के अंदर राष्ट्र प्रेम व राष्ट्रीय अखंडता का जज्बा कायम हुया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश सरकार खेल महाकुंभ मनाने जा रही है और महिला शिक्षा और युवाओं को संस्कार प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पर है। स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत प्रत्येक जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और इस कड़ी में शीघ्र ही सिरसा जिला के अंदर भी एक बड़े स्तर का कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा। 
इस उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा ने की और उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों से रुबरु होते हुए कहा कि हरियाणा के औजस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में शिक्षा का चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार कायत को बधाई दी और आश्वस्त किया कि इस विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार कायत ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि यहां के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के विद्यार्थियों ने अनेक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल एवं सांस्कृति प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आसीम मिगलानी ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व अन्य गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया। उच्चतर शिक्षा के प्रधान सचिव श्री महावीर प्रशाद, मुख्यमंत्री के निजी सचिव श्री राजेश, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुशासन समिति भाजपा के अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, उपायुक्त श्रीमती शरणदीप कौर बराड़, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, नगराधीश श्री वेद प्रकाश बेनीवाल, प्रदेश चिकित्सक संयोजक डा. वेद बेनीवाल, प्रो. दिप्ति धर्माणी, प्रो. विक्रम, प्रो. सुल्तान, प्रो. सुरेश गहलावत, प्रो. जेएस जाखड़, प्रो. रविंद्र पाल, प्रो. मोनिका, प्रो. दिलबाग सिंह, गैर शिक्षक संघ के प्रधान श्री महेन्द्र बेनीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।
15 युवा मंडल अध्यक्षों ने जताया प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार
सिरसा। भाजयुमो द्वारा बनाए गए जिले के 15 मंडल अध्यक्षों ने आज भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप रातुसरिया के आवास पर पहुंचकर प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा सभी ने एकजुट होकर पार्टी संगठन व समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया। सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि सभी मंडलों में युवाओं को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला है और उन्हें अपने-अपने मंडल स्तर पर युवाओं को साथ लेकर मजबूती से काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें निरंतर जनहित के ठोस काम कर रही हैं और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व युवा कार्यकर्ताओं का है। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा ने मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निर्भीकता, निडरता के साथ संगठन को आगे बढ़ाएं तथा अपने-अपने मंडल स्तर पर संगठन को ऐसी ताकत प्रदान करें कि दूसरे दल इस संगठन के आगे बोने पड़ जाएं। उन्होंने कहा कि वैसे भी भाजयुमो देश भर में युवा शक्ति के लिए सबसे बड़ा मंच है और इस मंच के माध्यम से युवाओं की दशा और दिशा बदलने में प्रभावशाली काम हो रहा है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने कहा कि वास्तव में युवा शक्ति के बल पर ही देश व प्रदेश आगे बढ़ता है और युवाओं को नेतृत्व करने में सबसे अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी युवा मंडल अध्यक्ष आज ही यह संकल्प लें कि वे अपनी क्षमताओं और संभावनाओं के बल पर न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे बल्कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन के साथ जोड़कर उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने का काम करेंगे।
ट्रेड टावर के दुकानदारों ने नगर परिषद के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
सिरसा। रोड़ी गेट स्थित नगर परिषद के ट्रेड टावर दुकानदारों ने आज टावर प्रांगण में परिषद प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और ट्रेड टावर के नाम पर बनाई गई इस मार्किट में कोई भी सुविधा उपलब्ध न करवाने के लिए रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि करीब पांच साल पहले ट्रेड टावर का सपना दिखाकर मोटी रकम लेकर दुकानदारों को भारी भरकम किराए के साथ दुकानें अलाट की थी और उस समय कहा गया था कि इस मार्किट को चार मंजिला भवन के साथ विकसित किया जाएगा तथा यहां हर सुख सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान रामकिशन तंवर ने बताया कि दुकानदारों पर किराये का बोझ लगातार बढ़ रहा है जबकि परिषद ने यहां सुविधा उपलब्ध करवाना तो दूर इस मार्किट को आवारा पशुओं का अड्डा और सब्जी मंडी बाजार बनाकर रख दिया है। मार्किट का आधा हिस्सा कूड़े और गंदगी का ढेर बना हुआ है जहां सारा दिन आवारा पशु, सुअर इत्यादि गंदगी फैलाते हैं। मार्किट में बने हुए शौचालय को ताला लगे हुए बरसों हो गए हैं जिसे आज तक नहीं खुलवाया गया। ना यहां पर्याप्त बिजली है, न सफाई व्यवस्था है और न ही मार्किट रुप का आकार दिया जा रहा है।सैकड़ों बार परिषद के अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायत के बावजूद किसी ने एक बार भी सुनवाई नहीं की। यहां तक कि एक दो दुकानदारों ने टिवटर के माध्यम से इस मामले को मुख्यमंत्री और स्थानीय निकाय मंत्री तक भी पहुंचाया है किंतु समस्या जस की तस है। उन्होंने बताया कि मार्किट में पार्किंग ठेकेदार ने अवैध ढंग से घोड़ी बग्गी वाले रथ खड़े किए हुए हैं जिनकी एवज मेंवह बग्गी वालों से वह मोटा किराया वसूल करता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही मार्किट की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शनकारियों में जोनी, रमेश कुमार मेहता, सदानंद राजपाल, नीरज, गुलशन, सोनू, ललित सोनी, दिनेश सोनी, चिकी मेहता, बिमल कुमार, राजेश कुमार, निशांत, आरके जसूजा, सोनू सहित काफी संख्या में दुकानदार मौजूद थे।
कागदाना में बाबा रामदेव जी का मेला 6 फरवरी को
सिरसा। जिला के गांव कागदाना में 1811 ई. में स्थापित प्राचीनतम बाबा रामदेव मंदिर में 6 फरवरी को विशाल मेला आयोजित किया जा रहा है। माघसुदी दसवीं के अवसर पर आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक मेले में सर्वप्रथम पंचामृत से बाबा का अभिषेक किया जाएगा तथा श्रृंगार आरती के साथ अख्ंाड ज्योत जलाई जाएगी। प्रात: 10.25 बजे छप्पन भोग के साथ बाबा का प्रसाद रुपी भंडारा शुरु होगा। मंदिर संस्थापक रतीराम मुरलीधर की उपस्थिति में प्रभु इच्छा तक चलने वाले इस मेले और भंडारे में दिल्ली, ऐलनाबाद व अन्य स्थानों से आने वाले कलाकारों द्वारा बाबा की सुंदर-सुंदर झांकियां, भजन कीर्तन, बृज की बोली और कामडिय़ों द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा। श्री श्याम आर्ट ग्रुप के कलाकारों द्वारा झांकियों को सजाने का काम शुरु किया गया है और मेले को भव्य रुप देने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यम वर्ग के लोगों को भारत का गौरव बतायाकहा बजट का उद्देश्य सवा सौ करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करना है।
  • नगालैंड में शहरी स्थानीय निकायों के चल रहे चुनाव के विरोध में हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर सेना तैनात।
  • मणिपुर में नाकेबंदी की समस्या का हल ढूंढ़ने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता आज।
  • पंजाब और गोवा विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान कल। निर्वाचन आयोग ने सुचारू और स्वतंत्र मतदान के लिए सभी प्रबन्ध किए। 
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना देने के मामले में अति सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने को कहा।
  • ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद भारत को महत्वपूर्ण व्यापार साझेदार बताया।
  • और खेलों में लक्ष्य सेन विश्व बैडमिंटन संघ की ताजा रैंकिंग में विश्व के नम्बर एक जूनियर खिलाड़ी बने।
----
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हाल में पेश बजट सवा सौ करोड़ भारतवासियों को उन्नति के अवसर देगा और उनके सपने पूरे करेगा। ट्वीटर पर बजट के समर्थन में आयी प्रतिक्रियाओं पर श्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष के बजट का उद्देश्य सर्वांगीण और समावेशी विकास हैजिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो। बजट की सराहना करने वालों को धन्यवाद देते हुए श्री मोदी ने कड़ी मेहनत करने वाले मध्यम वर्ग को भारत का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि यह वर्ग भारत की गौरव गाथा में महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में रचनात्मक बदलाव आ रहा है और इसमें प्रत्येक भारतवासी का योगदान है।
----
नगालैंड में शहरी निकाय चुनाव के विरोध में हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए सेना की पांच टुकडियां तैनात की गई हैं। राजधानी कोहिमा में हिंसक भीड़ ने तोड़-फोड़ की तथा सरकारी कार्यालयों और वाहनों में आग लगा दी। सेना के सूत्रों ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए पांच टुकडि़यां तैनात की गई हैंप्रत्येक में पचास से सत्तर जवान हैं। कई जनजातीय समूहों के कार्यकर्ताओं ने राज्य चुनाव आयोग और उपायुक्त कार्यालय में तोड़ फोड़ की और कोहिमा नगर पालिका परिषद भवन में आग लगा दी।
सूत्रों ने बताया कि हिंसक भीड़ ने मुख्यमंत्री टी० आर० जेलियांग और उनके पूरे मंत्रिमंडल के इस्तीफे की मांग करते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और आबकारी विभाग के कार्यालय में भी आग लगा दी। जनजातीय समूह नगर निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विरोध कर रहें हैं।
इस बीचनगालैंड के मुख्यमंत्री ने दीमापुर में विरोध प्रदर्शनों में दो लोगों के मारे जाने के बाद अपने मंत्रिमंडल के इस्तीफे की मांग खारिज कर दी है तथा लोगों से हिंसा रोकने और शांति बनाए रखने की अपील की है। 
----
यूनाइटेड नगा काउंसिल की आर्थिक नाकेबंदी के मुद्दे के समाधान के लिए केंद्रमणिपुर सरकार के प्रतिनिधियों और आंदोलनरत यूनाइटेड नगा काउंसिल के बीच आज नई दिल्ली में त्रिपक्षीय बातचीत होगी। पिछले साल पहली नवम्बर से शुरू हुई आर्थिक नाकेबंदी के कारण मणिपुर के लोगों को हो रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह बैठक बुलाई है। आर्थिक नाकेबंदी से खाने-पीने की वस्तुओंजीवन रक्षक दवाओं और पेट्रोलडीज़ल सहित जरूरी वस्तुओं की भारी कमी हो गई है। 
----
पंजाब और गोआ में विधानसभा चुनाव का प्रचार कल शाम समाप्त हो गया। इन दोनों राज्यों में नई विधानसभा के लिए कल वोट डाले जाएंगे। पंजाब की सभी 117 सीटों और गोआ की सभी 40 सीटों के लिए मतदान कल सवेरे सात बजे शुरू होगा। पंजाब में अमृतसर लोकसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए भी कल वोट डाले जाएंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए चुनाव आयोग ने मुहिम चला रखी है।
इस बार आम आदमी पार्टी के आने से पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबले हैं। कई स्थानों पर बहुजन समाज पार्टी भी मुकाबले में है और चौकोणी लड़ाई बनी हुई है। चुनाव प्रचार दौरान राज्य में नशीले पदार्थों का व्यापारबेरोजगारी,  खाने की समस्याएं और बे-अदबी की घटनाओँ के मुद्दे पर बल रहे। सभी राजनीतिक दलों ने लोक लुभावने वादे किये हैं और लोगों की समस्याओं के हल के सुझाव दिये हैं। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। जसविंदर सिंह रंधावाआकाशवाणी समाचारचंडीगढ़
----
गोआ में निर्वाचन अधिकारियों ने चालीस सदस्यों की विधानसभा के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि सुचारू तरीके से चुनाव कराने के लिए राज्य में एक हजार छह सौ से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
गोआ में ग्यारह लाख दस हजार मतदाता 251 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे जिनमें 19 महिला उम्मीदवार हैं। 32 हजार युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 40 चुनाव केंद्रो का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है। पणजी से निजो वर्गिस की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से अलका सिंह
----
उत्तर प्रदेश में पहले दो चरणों के तहत 26 जिलों की 140 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव प्रचार की गहमा-गहमी बढ़ गई है। हमारे संवाददाता ने  बताया है कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत इन चुनावों के प्रचार में झोंक दी है। पार्टियों के शीर्ष नेता भी एक दिन में छह या उससे भी ज्यादा चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। आज आगरा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का रोड शो का कार्यक्रम है जबकि भाजपा के अमित शाह आज मेरठ में पदयात्रा निकाल रहे हैं जहां कल प्रधानमंत्री एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। मेराजुद्दीनआकाशवाणी समाचारलखनऊ।
----
उत्तराखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं। उम्मीदवार और राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार में निर्वाचन आयोग के निर्देशों और दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
पौढ़ी गढ़वाल जिले में समुद्र तल से पांच हजार फुट की ऊंचाई से ऊपर के इलाके में फैले चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बहुकोणीय मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी के सतपाल महाराज और कांग्रेस पार्टी के राजपाल बिष्ट समेत कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जल का अभाव और प्राथमिक शिक्षा सुविधाओं की कमी यहां मुख्य मुद्दे हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों के मैदानी भागों में पलायन का मुद्दा भी गर्म है और विभिन्न नेता इन्हें लेकर मतदाताओं को ठोस पग उठाने का आश्वासन दे रहे हैं। शिशु शर्मा शांतलआकाशवाणी समाचारचौबट्टाखाल उत्तराखंड
----
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना देने के मामले में अति सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने को कहा है। रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एस.एसमुंद्रा ने कल मुम्बई में वित्तीय अपराध प्रबंधन विषय पर आयोजित गोष्ठी में कहा कि किसी धोखाधड़ी की सूचना में देरी किए जाने से कर्मचारियों के आचरण और आंतरिक प्रशासन मानकों पर दूरगामी प्रभाव पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय धोखाधड़ियों के लगभग 92 प्रतिशत मामले कर्ज़ से जुड़े होते हैं।
श्री मुंद्रा ने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने सुरक्षा के बारे में एक फ्रेमवर्क तैयार किया हैजिसके तहत इस वित्त वर्ष के दौरान तीस प्रमुख बैंकों की सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विस्तृत जांच की जाएगी।
----
ब्रिटेन सरकार ने 28 देशों के संगठन यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का नीति दस्तावेज जारी किया है। परिपत्र में भारत का नाम उन प्रमुख देशों की सूची में है जिनके साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने का लक्ष्य है।
ब्रिटेन के मंत्री डेविड डेविस ने हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया कि सरकार इस बारे में महत्वपूर्ण विधेयक से पहले एक अन्य श्वेत पत्र भी लाएगी जिसमें यूरोपीय संघ के नियमों से अलग होने का औपचारिक उल्लेख होगा।
----
अमरीका में डॉनल्ड ट्रम्प प्रशासन एच-1बी वीज़ा पर कोई कार्यकारी आदेश जारी करने पर विचार नहीं कर रहा है। एक प्रमुख भारतीय-अमरीकी दानकर्ता और अमरीकी राष्ट्रपति के समर्थक ने दावा किया कि भारत से एच-1बी वीज़ा लेने के इच्छुक लोगों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ने जा रही है और इसे देखते हुए और अधिक एच-1बी वीज़ा की जरूरत होगी।
----
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी के लोगो और टैगलाइन का अनावरण किया। परिवहन निगम की टैग लाइन - ‘‘गति से प्रगति’’ का अनावरण करने के बाद श्री नायडू ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने तीन गलियारों - दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठदिल्ली-गुरुग्राम-अलवर और दिल्ली-पानीपत के विकास को प्राथमिकता दी है।
रेल आधारित उपनगरीय द्रुतगामी क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों के बीच यात्रा की अवधि कम हो जायेगी। परिवहन की यह व्यवस्था सुविधाजनक और तेज गति वाली होगी। इन मार्गों की कुल लंबाई 380 किलोमीटर होगी।
----
भारत के लक्ष्य सेन जूनियर बैडमिंटन में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। बैडमिंटन विश्व परिसंघ की कल जारी ताजा रैंकिंग में उन्होंने यह स्थान हासिल किया है।
रैंकिंग के अनुसार लक्ष्य को इस सीजन में खेले गए आठ टूर्नामेंट से सोलह हजार नौ सौ तीन अंक मिले हैं जबकि उनके बाद चीनी ताइपेई के शिया हाउ ली के सोलह हजार 91 अंक हैं।
पन्द्रह वर्षीय लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले उत्तराखंड के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
----
भारत के साथ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए बंगलादेश की टीम कल शाम हैदराबाद पहुंच गई। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 से 13 फरवरी तक खेला जाएगा।
मुशफिकुर रहीम की कप्तानी में बंगलादेश की टीम भारत ए के साथ 5 और 6 फरवरी को दो दिन का अभ्यास मैच खेलेगी।
----
समाचार पत्रों से
नोएडा में 37 अरब रूपये की ऑन लाइन ठगी आज अनेक अखबारों की पहली सुर्खी है। दैनिक जागरण लिखता हैसाढ़े छह लाख लोगों से ठगीसोशल ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी। हिन्‍दुस्‍तान ने भी लिखा हैघर बैठे पैसे कमाये गैंग ने छह लाख लोगों से 37 अरब ठगे। अमर उजाला कहता हैघर बैठे इंटरनेट पर लिंक लाइक कर पैसे कमाने के नाम पर हो रहा था फर्जीवाड़ामास्टर मांइड सहित तीन गिरफ्तार। वीर अर्जुन और जनसत्ता ने भी इस खबर को पहले पन्ने पर दिया है।
पंजाब केसरी की पहली खबर हैबेहिसाबी धन की जांच शुरू, 18 लाख लोगों ने बैंकों में जमा कराई चार दशमलव सात लाख करोड़ रूपये की नकदी। राजस्थान पत्रिका ने भी लिखा हैबेहिसाब जमा पर सी बी डी टी सख्त।
जनसत्ता ने पहले पृष्ठ पर लिखा हैराजनीतिक पार्टियों के धन पर निगरानी के लिए होगा कानूनी संशोधन। दिसम्बर तक आय का ब्योरा देने पर ही मिलेगी कर छूट।
एयरसेल-मैक्सिस केस में मारन बंधुओं के आरोपों से बरी होने की खबर इकनोमिक टाइम्जनसत्ता और हिन्दुस्तान टाइम्स में सबसे ऊपर है।
देशबंधु ने ओडि़शा-आंध्र राजमार्ग पर नक्सली हमले में पुलिस के आठ जवानों के शहीद होने को पहली खबर बनाया है।
सारदा चिटफंड घोटाले मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री मतंग सिंह के दिल्ली में सौ करोड़ रूपये की सम्पत्ति कुर्क होने का समाचार वीर अर्जुनदैनिक जागरण और जनसत्ता में है।
दैनिक भास्कर ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ एक घंटे की बातचीत 25 मिनट में खत्म होने को प्रमुखता देते हुए लिखा हैभड़के ट्रम्बोले - देखूंगा ओबामा ने शरणार्थियों से संबंधित इतनी खराब डील कैसे की।
जनसत्ता ने सितारवादक उस्ताद इमरत खान के पद्मश्री ठुकराने का कारण इसे देर से दिया जाना बताया है।