Loading

13 January 2011

कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में एक जागरूकता रैली निकाली




हिसार 13 जनवरी
    गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा गांव मय्यड़ में आज कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में एक जागरूकता रैली निकाली जिसमें लगभग 200 ग्रामीण व विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह रैली स्वंयसेवी संस्था, आवाज मंच के सहयोग से आयोजित की गई।
आवाज मंच की संयोजक सुश्री सुमन जैन ने चिंता जताई कि देश में लिंग अनुपात की स्थिति अच्छी नही है और देश में 1000 पुरूषों के पिछे 933 महिलाऐं है। उन्होने आगे कहा कि समाज में लोगो को अपना दृष्टिकोण बदलना होगा और इस गंभीर समस्या के समाधान में हिस्सेदार बनना होगा। सुश्री सुमन ने कहा कि महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या को रोकने में अहम भूमिका निभानी होगी। सुश्री जैन ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरितियां हमारे समाज को दीमक की तरह चाट रही है इस कुरिति के लिए समाज भी जिम्मेवार है। समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, अनुशासनहीनता, लड़कियों में असुरक्षा की भावना मुख्य कारण है।
 एनएसएस संयोजक डॉ संदीप राणा ने कहा कि समाज में घटता हुआ लिंग अनुपात कही न कही मनोवैज्ञानिक पिछड़े पन को दर्शाता है। लोगो को महिलाओं के प्रति सकारात्मक नजरिया व महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक निर्णयों में भागीदारी कुछ हद तक इस समस्या के निवारण में सहायक हो सकती है। 

No comments:

Post a Comment