Loading

13 January 2011

लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व जोश और उल्लास के साथ मनाया गया



सिरसा, 13 जनवरी:

    मीडिया फाऊंडेशन की ओर से लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व स्थानीय प्रीतम पैलेस में पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को 'धूमां लोहड़ी दियां नाम देकर इसे पूरी पवित्रता एवं जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जहां 5 दर्जन से अधिक दम्पत्तियों ने हिस्सा लिया। वहीं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सबसे पहले मीडिया फाऊंडेशन के एम.डी. बलजीत सिंह एडवोकेट ने अतिथियों के साथ लोहड़ी का पूजन किया और दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। लोहड़ी पूजन में उपस्थित लोगों ने मुंगफली, रेवड़ी, गज्जक, तिल इत्यादि समर्पित करके पूजन संपन्न करवाया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अदभूत प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सबसे पहले पंक्चयुल्टी अवार्ड राकेश गोयल और उनकी धर्मपत्नी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रही मीडिया फाऊंडेशन की निदेशक सिमरन कौर एवं पारुल ने अनेक रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सबसे पहली गेम के रुप में पोटेटो स्टिक मंच पर लाई गई, जिसमें 5 जोड़ों ने शिरकत की। इनमें कमल-शबनम की जोड़ी को विजेता घोषित किया गया। इसके बाद कांच की गोलियां (कंचे) मंच पर बिछाकर उन्हें पांव के अंगूठे और अंगुली में दबाकर एक छोटे बर्तन में डालने की अत्यंत रोचक आयोजित की गई। इसमें सलोनी-रणजीत अरोड़ा की तत्परता ने उन्हें विजयश्री दिलाई। बच्चों के लिए कैंडल गेम तथा म्यूजिकल चेयर मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिनमें साजन-मेहर व साजन तिन्ना को विजेता घोषित किया गया। इस कार्यक्रम की सर्वाधिक रोचक प्रतियोगिता यह रही की विवाहित लोगों से उनके पर्स में उनकी धर्मपत्नी की फोटो होने या न होने का सवाल किया गया। इस मुकाबले में प्रख्यात फोटो ग्राफर गुरदेव सेठी विजेता रहे, जिनकी पर्स में एक नहीं अपितु उनकी पत्नी की आठवीं कक्षा से लेकर अब तक की आधा दर्जन से अधिक फोटो थी। कार्यक्रम में अनेक युवा कलाकारों ने मनमोहक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए तथा उनके साथा पंडाल में उपस्थित सभी लोग झूमते गाते देखे गए। इलैक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान गुरजीत मान, मणीकांत मयंक, पवनदीप ङ्क्षसह जौली, अरुण भारद्वाज, प्रदीप सचदेवा, नरेश मलिक, नीरज शर्मा, दिनेश कौशिक, पंकज धींगड़ा, भास्कर मुखर्जी ने गीत स्वरों और लोहड़ी संदेशों के माध्यम से माहौल को नई गर्माहट प्रदान की। आधी रात तक चले इस आयोजन को यादगार बनाने में सभी लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजक बलजीत सिंह एडवोकेट ने इस समारोह में रंग बिखरेने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment