Loading

08 January 2011

जमीन जायदाद से सम्बंधित शब्द

    

1    आबादी देह    गॉंव का बसा हुआ क्षेत्र ।
2    मौजा    ग्राम
3    हदबस्त    त्हसील में गॉंव का सिलसिलावार नम्बर ।
4    मौजा बेचिराग    बिना आबादी का गॉंव ।
5    मिसल हकीयत    बन्दोबस्त के समय विस्तारपूर्वक तैयार की गई जमाबन्दी ।
6    जमाबन्दी    भूमि की मलकियत व बोने के अधिकारों की पुस्तक ।
7    इन्तकाल    मलकियत की तबदीली का आदेश ।
8    खसरा गिरदावरी    खातेवार मलकियत,बोने व लगान का रजिस्टर ।
9    लाल किताब    गॉंव की भूमि से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी देने वाली पुस्तक ।
10    खतौनी पैमाईश    बन्दोबस्त/चकबन्दी में पैमाईश के बाद मलकियत की जोत का विवरण ।
11    शजरा नसब    भूमिदारों की वंशावली ।
12    पैमाईश    भूमि का नापना ।
13    गज    भूमि नापने का पैमाना ।
14    अडडा    जरीब की पडताल करने के लिए भूमि पर बनाया गया माप ।
15    जरीब    भूमि नापने की 10 कर्म लम्बी लोहे की जंजीर ।
16    गठठा    57.157 ईंच जरीब का दसवां भाग ।
17    क्रम    66 ईंच लम्बा जरीब का दसवां भाग ।
18    क््रास    लम्ब डालने के लिए लकडी का यन्त्र ।
19    झण्डी    लाईन की सीधाई के लिए 12 फुट का बांस ।
20    फरेरा    दूर से झण्डी देखने के लिए बांस पर बंधा तिकोना रंग बिरंगा कपडा ।
21    सूए    पैमाईश के लिए एक फुट सरिया ।
22    पैमाना पीतल    म्सावी बनाने के लिए पीतल का बना हुआ ईंच ।
23    म्ुसावी    मोटे कागज पर खेतों की सीमायें दर्शाने वाला नक्शा ।
24    शजरा    खेतों की सीमायें दिखाने वाला नक्शा ।
25    शजरा किस्तवार    टरैसिंग क्लाथ या टरैसिंग पेपर पर बना हुआ खेतों का नक्शा
26    शजरा पार्चा    कपउे पर बना खेतों का नक्शा ।
27    अक्स शजरा     शजरे की नकल (प्रति)
28    फिल्ड बुक    खेतों के क्षेत्रफल की विवरण पुस्तिका ।
29    बीघा    40ग40 वर्ग करम त्र4 बीघे का खेत ।
30    मुरब्बा    25 किलों की समूह यानि 200 कनाल
31    मुस्ततील    25 एकड का समूह यानि 200 कनाल
32    इस्तखराज    नम्बर की चारों भुजाओं की लम्बाई व चौडाई क्षेत्रफल निकालना
33    रकबा    खेत का क्षेत्रफल
34    किस्म जमीन    भूमि की किस्म
35    जमीन सफावार    खेतों का पृष्ठवार जोड
36    थ्मजान खातावार    जेतवार जोड
37    मिजान कुलदेह    गॉंव के कुल क्षेत्रफल का जोड
38    जोड किस्मवार    गॉंव की भूमि का किस्मवार जोड
39    गोशा    खेत का हिस्सा
40    त्तीमा    खेत का बांटा गया भाग
41    व्तर    कर्ण
42    बिसवांसी    57.157 ईंच कर्म का वर्ग
43    बिसवा    20 बिसवांसी
44    बिघा    20 बिसवा
45    म्रला    9 सरसाही बारबर 30-1/4 वर्ग गज त्र1/20
46    क्नाल    20 मरले 605त्र वर्ग गज त्र1/8 एकड
47    एकड    एक किला (40 करमग 36 करम) 4 बीघे- 16 बिसवेत्र(4840 वर्ग गज)
49    शर्क    पूर्व
50    गर्व    प्श्चिम
51    जनूब    दक्षिण
52    शुमाल    उत्तर
53    खेवट    मलकियत का विवरण
54    खतौनी    कशतकार का विवरण
55    पत्ती तरफ ठोला    गॉंव में मालकों का समूह
56    गिरदावर(कानूनगो)    पटवारी के कार्य का निरीक्षण करने वाला
57    दफतर कानूनगो    तहसील कार्यालय का कानूनगो
58    नायब दफतर कानूनगो    सहायक दफतर कानूनगो
59    नायब तटवारी    रिकार्ड रूम तहसील के देखभाल करने वाला पटवारी ।
60    सदर कानूनगो    जिला कार्यालय का कानूनगो ।
61    वासल वाकी नवीस    राजस्व विभाग की वसूली का लेखा रखने वाला कर्मचारी
62    मालिक    भूमि का भू-स्वामी
63    कास्तकार    भूमि को जोतने वाला एवं कास्त करने वाला ।
64    मालक कब्जा    मालिक जिसका शामलात में हिस्सा न हो ।
65    मालक कामिल    मालिक जिसका शामलात में हिस्सा हो
66    शामलात     सांझाी भूमि
67    शामलात देह    गॉंव की शामलात भूमि
68    शामलात पाना    पाने की शामलात भूमि
69    शामलात पत्ती    पत्ती की शामलात भूमि
70    शामलात ठौला    ठोले की शामलात भूमि
71    मुजारा    भूमि को जोतने वाला जो मालिक को लगान देता हो ।
72    मौरूसी    बेदखल न होने वाला व लगान देने वाला मुजारा
73    गैर मौरूसी    बेदखल होने योग्य कास्तकार
74    छोहलीदार    जिसको भूमि दान दी जावे ।
75    व्सायल आबपासी    सिंचाई के साधन ।
76    नहरी    नहर के पानी से सिंचित भूमि ।
77    चाही नहरी    नहर व कुएं द्वारा सिंचित भूमि
78    चाही    क्ुएं द्वारा सिंचित भूमि
79    चाही मुस्तार    खरीदे हुए पानी द्वारा सिंचित भूमि ।
80    बरानी    वर्षा पर निर्भर भूमि ।
81    आबी    नहर व कुएंे के अलावा अन्य साधनों से सिंचित भूमि ।
82    बंजर जदीद    चार फसलों तक खाली भूमि ।
83    बंजर कदीम    आठ फसलों तक खाली पडी भूमि ।
84    गैर मुमकिन    कास्त के अयोग्य भूमि ।
85    नौतौड    कास्त अयोग्य भूमि को कास्त योग्य बनाना ।
86    क्लर    शोरा या खार युक्त भूमि ।
87    चकौता    नकद लगान ।
88    सालाना    वार्षिक
89    लगाने बिलमुक्ता साल तमाम    क्ुल वार्षिक तयशुद्वा लगान ।
90    बटाई    पैदावार का भाग ।
91    तिहाई    पैदावार का 1/3 भाग ।
92    निसफी    पैदावार का 1/2 भाग ।
93    पंज दुवंजी    पैदावार का 2/5 भाग ।
94    चहाराम    पैदावार का 1/4 भाग ।
95    तीन चहाराम    पैदावार का 3/4 भाग ।
96    बहिस्सा बराबर     समभाग ।
97    मुन्द्रजा    पूर्वलिखित (उपरोक्त)
98    मजकूर    चालू
99    राहिन    गिरवी देने वाला ।
100    मुर्तहिन    गिरवी लेने वाला ।
101    बाया    भूमि बेचने वाला ।
102    मुस्तरी    भूमि खरीदने वाला ।
103    वाहिब    उपहार देने वाला ।
104    मौहबईला    उपहार लेने वाला ।
105    देहिन्दा    देने वाला ।
106    गेरिन्दा    लेने वाला ।
107    लगान    मुजारे से मालिक को मिलने वाली राशी या जिंस
108    पैमाना हकीयत    शामलात भूमि में मालिक का अधिकारी ।
109    सरवर्क    आरम्भिक पृष्ठ ।
110    इण्डैक्स    पृष्ठ वार सूची ।
111    मकव्वा(शजरा नसब)    शजरा नसब वंशावली रखने का लिफाफा ।
112    इन्डैक्स (रदीफवार)    वर्णमाला अनुसार मालिकों की सूची ।
113    इन्डैक्स नम्बरान खसरा    गॉंव के पूरे खेतों के नम्बरों की सूची ।
114    मुफसल जमाबन्दी    विस्तारपूर्वक जमाबन्दी ।
115    नक्शा कमीबेशी    पिछली जमाबन्दी के मुकाबले में क्षेत्रफल की कमी या वृद्वि
116    नक्शा मुआफीयात व पैन्शनखारान ।    मुआफीदारों व पैंशन भोगियों की सूची ।
117    नक्शा हकूक चाहात     क्ूएं द्वारा पानी लेने के अधिकार ।
118    वाजिबुलअर्ज    ग््रामवासियों के ग्राम सम्बन्धी रस्में रीति रिवाज ।
119    थ्वरासत    उत्तराधिकार ।
120    लावल्द(बिलाजन)    थ्नसंतान व बिला विधवा ।
121    मुतवफी    मृत्क
122    हिब्बा    उपहार ।
123    बैयहकशुफा    भूमि खरीदने का न्यायालय द्वारा अधिकार ।
124    श्रहन बाकब्जा    कब्जे सहित गिरवी ।
125    आड रहन    बिला कब्जा गिरवी ।
126    बैयवहिफज रहन    रहन होते हुए भूमि अन्य को बेचना ।
127    रहन दर रहन    मुर्तहिन द्वारा कम राशि में गिरवी रखना ।
128    सैंकिण्ड रहन    राहिन द्वारा मुर्तहिन के ईलावा किसी अन्य के पास गिरवी रखना ।
129    फकुल रहन    गिरवी रखी भूमि को छुडा लेना ।
130    बैयहक मुर्तहिनी    मुर्तहिनी द्वारा अपने अधिकार उतनी ही राशि में बेचना ।
131    इन्तकाल फकुलरहन(तरतीबी)    रिकार्ड के इन्द्राज को ठीक करने के लिए इन्तकाल दर्ज करना
132    फक सैकिण्ड रहन    सैकिण्ड रहन छुडवाना ।
133    तबादला    भूमि के बदले भूमि लेना ।
134    बैय    जमीन बेच देना
135    तकसीम खानगी    भूमि का घरेलू बंटवारा ।
136    तकसीम बहुकम अदालत    भूमि की अदालत द्वारा बंटवारा या तकसीम
137    तबदील मलकियत    न्यायालय के आदेशानुसार मलकियत की तबदीली ।
138    पडत सरकार    राजस्व रिकार्ड रूम में रखी जाने वाली प्रति ।
139    पडत पटवार    रिकार्ड की पटवारी के पास रखी जाने वाली प्रति ।
140    मुसन्ना    असल रिकार्ड के स्थान पर बनाया जाने वाला रिकार्ड ।
141    फर्द    नकल
142    फर्द बदर    राजस्व रिकार्ड में हुई गलती को ठीक करना ।
143    मिन    भाग
144    गिरदावरी    खेतों का फसलवार निरीक्षण ।
145    जिंसवार    फसलवार जिंसों का जोड
146    बन्दोबस्ती झाड पैदावार    बन्दोबस्त के दौरान निर्धारित की गई औसत पैदावार(जमीन की किस्तवार)
147    फसल खरीफ    सावनी की फसल
148    खराबा    प््रााकृिितक आपदा से खराब हुई फसल ।
149    फसल रबी    आसाढी की फसल ।
150    पुख्ता    औसत झाड पैदावार के अनुसार पक्की फसल
151    साबिक    भूतपूर्व, पूर्व,पुराना ।
152    हाल    वर्तमान, मौजूदा ।
153    बदस्तूर    जैसे का तैसा(पूर्ववत)
154    तकावी    फसल ऋण ।
155    कुर्की    अटैचमैन्ट
156    दसतक    राईट आफ डिमाण्ड
157    नीलाम    खुली बोली द्वारा बेचना ।
158    बिला हिस्सा    जिसमें भाग न हो ।
159    मिन जानिब    की ओर से ।
160    बनाम    के नाम ।
161    जलसाआम    जनसभा ।
162    बशनाखत    की पहचान पर ।
163    पिसर या वल्द    पुत्र
164    दुखतर    सुपुत्री
165    वालिद    पिता
166    वालदा    माता
167    बेवा    विधवा
168    वल्दीयत    पिता का नाम
169    हमशीरा    बहन
171    पिसल मुतबन्ना    गोद लिया हुआ पुत्र
172    हद    सीमा
173    हदूद    सीमायें
174    सेहहदा    तीन गॉंवों की एक स्थान पर मिलने वाली सीमाओं पर पत्थर
175    बखाना कास्त    कास्त के खाने में दर्ज ।
176    सकूनत    निवास स्थान
177    महकूकी    काटकर दोबारा लिखना
178    मसकूकी    बिना काटे पहले लेख पर दोबारा लिखना
179    बुरजी सरवेरी    सर्वेक्षण का पत्थर
180    चक तशखीश    बन्दोबस्त के दौरान भूमि की पैदावार के अनुसार तहसील की भूमि का निरधारण
181    दो फसली    वर्ष में दो फसलें उत्पन्न करने वाली भूमि
182    खाली साल तमाम    सारे साल खाली पडी भूमि
183    मेण्ड    खेत की सीमा
184    गोरा देह भूमि    गॉंव के साथ लगती भूमि
185    हकदार    मालिक भूमि
186    इकरारनामा    आपसी फैसला
187    मुख्तियारनामा     अधिकार पत्र
188    मुिख्तयारनामा खास    विशेष कार्य के लिए दिया गया अधिकार पत्र
189    मुख्तियारनामा आम    सभी कार्यों के लिए दिया गया अधिकार पत्र
190    खुशहैसियत    अच्छी हालत
191    महाल    ग्राम
192    कलां    बडा
193    खुर्द    छोटा
194    जदीद    नया
195    मालगुजारी    भूमिकर
196    तरमीम    बदल देना
197    गोत    वंश का गोत्र
198    जमां    भूमि कर
199    झलार    नदी नाले से पानी देने का साधन
200    कनकूत या कण    पैदावार का अनुमान(खडी फसल का अनुमान)
201    कारगुजारी    प्रगति रिपोर्ट
202    खाका    प्रारूप

No comments:

Post a Comment