Loading

10 January 2011

चोरमार में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया

श्रीगुरुद्वारा साहिब से रवाना होता नगर कीर्तन
नगर कीर्तन की अगुवाई करते पांच प्यारे।

 ओढां न्यूज.
    खंड के गांव चोरमार खेड़ा में स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुपर्व को मुख्य रखते हुए तीन दिन पूर्व रखे गए श्रीअखंडपाठ साहिब के भोग के उपरांत संत बाबा कर्म सिंह और मुख्य ग्रंथी की अध्यक्षता में पूरे गांव में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा कर्म सिंह जी ने समूह संगतों को पर्व की लाख लाख बधाईयां देते हुए गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों के रुप में गगनदीप सिंह, रणजीत सिंह, हैप्पी सिंह, सरदूल सिंह व रणजीत सिंह द्वारा की गई। इस दौरान हजूरी रागी रछपाल सिंह चोरमार द्वारा गुरुजी का गुणगान किया गया और गतका पार्टी अमरीक सिंह अखाड़ा द्वारा अपने करतब पेश किए गए जिन्हें देखकर गांववासी दांतों तले ऊंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए। इसी दौरान गांव की संगतों द्वारा नगर कीर्तन में शामिल धर्मप्रेमियों के लिए गांव की सभी मुख्य गलियों में चाय पानी और फलों के लंगर आयोजित किए गए। इस दौरान गांव की संगतों में हर्ष व उल्लास का माहौल पाया गया। इस शुभ अवसर पर नगर निवासियों द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग दिया गया। नगर कीर्तन जीटी रोड, जलालआना रोड, फिरनी, मुख्य चौक तथा गांव की सभी मुख्य गलियों और मार्गों से होते हुए दोपहर बाद वापिस श्रीगुरुद्वारा साहिब पहुंचा।

No comments:

Post a Comment