Loading

02 February 2011

हरियाणा व पंजाब में पहला थ्री डी थिऐटर लॉच किया गया

सिरसा
            हरियाणा के पहले डिजिटल सिनेमा ओ.एच.एम. सिने गार्डन को अति आधुनिक सिनेमा प्रणाली थ्री डी से जोड़ दिया गया है। आज ओ.एच.एम. गार्डन में पत्रकारों को थ्री डी प्रणाली की जानकारी देते हुए संचालक पंकज खेमका ने बताया कि हरियाणा व पंजाब में पहला थ्री डी थिऐटर लॉच किया गया है। यह थिऐटर आज से काम करना शुरु करेगा। इसी प्रकार पंजाब के मोगा शहर में आरबिट के नाम से यह अति आधुनिक सिनेमा शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि थ्री डी सिनेमा देखने वाले दर्शकों को सिनेमा में विशेष चश्में उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि वे परदे से अति निकटता अनुभव कर सकें। यदि परदे पर क्रिकेट मैच चल रहा है तो दर्शकों को मैदान में खुद उपस्थित होने का एहसास होगा और पूरा खेल उन्हें बिल्कुल वास्तविक लगेगा। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली के लिए दर्शकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और नई प्रणाली के तहत बनने वाली सभी फिल्में यहां उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर तकनीकी अधिकारी नीरज ने बताया कि थ्री डी फिल्में देखने से दर्शकों की आंखों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि अधिक रोमांच के साथ फिल्म का आनंद लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म उद्योग में भी थ्री डी प्रणाली के तहत भी फिल्म बनाने का युग आरंभ हो गया है। हालांकि अभी कुछ अंग्रेजी फिल्में ही इस नई प्रणाली के तहत बनी है, नए युग के तहत अब हिंदी फ़िल्में भी इसी प्रणाली में बनना शुरु होंगी।
फोटो: पत्रकारों से बातचीत करते ओ.एच.एम. सिने गार्डन के संचालक पंकज खेमका।

No comments:

Post a Comment