Loading

15 March 2017

युवा मोर्चा सिरसा मंडल प्रथम की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

सिरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा सिरसा मंडल प्रथम के प्रधान सोनू वर्मा ने अपने मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विभाग प्रभारी अमन चोपड़ा, जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया से विचार विमर्श करने के बाद सोनू वर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुरेश शर्मा, अमित सोढी, कपिल मेहता, पंकज मेहता को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। इसी प्रकार विशाल खट्टर, संदीप कंबोज को महामंत्री बनाया गया है। सोनू वर्मा ने बताया कि ललित छिंपा, डॉ. दिनेश पंवार, बलजीत वर्मा, राहुल मेहता, सुखजीत सिंह, अजय स्वरुप भट्टी, रैकी मेहता को सचिव का दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन्द्र सिंह केबल वाला को कोषाध्यक्ष, सन्नी गिरधर को मीडिया प्रभारी, हरीश मेहता व संदीप प्रजापति को सह मीडिया प्रभारी, अप्पु शर्मा को प्रवक्ता, सतीश वर्मा व जितेन्द्र शर्मा को सह प्रवक्ता, डॉ. हरिचंद बघेल को प्रचार सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में भवानी सिंह, गुरपाल बेदी, राहुल लाटा, विकास सैनी, दीपक निमानिया, साजन महेन्द्रू, जयप्रकाश सिंगला, अमित अरोड़ा, उमेद बामनिया, सन्नी इन्सां, दीपक नागर, राजीव अटवाल, प्रेम मूंदड़ा, सोनू पोपली, कपिल अरोड़ा, अजीत सिंह इंदौरा, विक्की दुआ व दीपक मक्कड़ को शामिल किया गया है। उन्होंने सारी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सदस्य अपने मंडल स्तर पर संगठन की मौजूदगी व जनहित के कार्यों में अधिक से अधिक समय दें।

No comments:

Post a Comment