Loading

16 March 2018

हिंसक कुतों के कारण ढाणीवासियों में भय का माहौल

ओढ़ां
गांव भागसर की ढाणियों में आवारा कुतों का आतंक फैला हुआ है जिसके चलते ढाणीवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। गत रात्रि आवारा कुतों ने अनेक पशुओं को काट खाया।
भूप सिंह, निशांत नेहरा, संजीव कुमार व रामकुमार नेहरा ने बताया कि गत रात्रि उनकी ढाणियों में इन आवारा कुतों ने दो गायों व एक बछड़े को काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि ये कुते रात में ही आते हैं दिन में नहीं। दिन के समय उन्होंने कुतों को तलाशने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मिले। प्रशासन से इन आवारा कुतों को पकडऩे की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो ये हिंसक कुते पशुओं को ही अपना शिकार बना रहे हैं लेकिन यदि इन पर अंकुश न लगाया गया तो वे इंसानों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। इस संबंध में सरपंच सुखदेव सिंह से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि कुतों वाली बात उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन यदि ऐसी कोई बात है तो हिंसक कुतों को पंचायत स्तर पर शीघ्र ही पकड़ा जाएगा तथा घायल मवेशियों का उपचार करवाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment