Loading

08 February 2011

डा.के.वी. सिंह ने सुनी जनसमस्याएँ

मण्डी डबवाली
         मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह ने आज सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगो की जनसमस्याएँ सुनी तथा उनका मौके पर ही समाधान किया। डा.सिंह के सम्मान मे वार्ड 17 के रविदास नगर निवासी अमित सेतिया व राजकुमार द्वारा जलपान का आयोजन किया तत्पश्चात डा.के.वी. सिंह केदार नाथ भाटी व दर्शन सिंह अंजान के निधन पर उनके घर शोक व्यक्त करने गये तथा रात्रि 9.15 बजें डा.सिह नें महाकाली मन्दिर में आयोजित मूर्ति स्थापना दिवस पर ज्योति प्रज्जवलित की।
         इस अवसर पर ब्लाक डबवाली ग्रामीण के प्रधान दरबारा सिंह, ब्लाक औढां के प्रधान जगसीर सिंह, शहरी प्रधान पवन गर्ग, कर्मचन्द शर्मा, बख्तावर मल दर्दी, बिश्म्बर दयाल मेहता, संदीप चैधरी, पार्षद विनोद बांसल, पार्षद रमेश बागड़ी, पार्षद जगदीप सूर्या, हल्का डबवाली के युवा उप प्रधान विजय सहारण, प्रताप सिंह बराड़, पवन रेगर, निरज कुमार, राजीव कुमार, अमन जोत, पाल सिंह, जगदेव सिंह बराड़, जसविन्द्र सिंह बराड़, सुरेन्द्र सिंह, सतपाल रिसालिया खेड़ा, साहबराम सरपंच रिसालिया खेड़ा, राजीव सिहाग चैटाला, निक्का सिंह माखां सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment