Loading

18 February 2011

राज्यपाल, हरियाणा श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा ने अशोक अहलावत को सम्मानित किया

हिसार
राज्यपाल, हरियाणा एवं गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलाधिपति श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा ने विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियन्ता श्री अशोक अहलावत को नवनिर्मित सिटी गेट को 40 दिनों के रिकार्ड समय में तैयार करवाने व विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शाल देकर सम्मानित किया। यह गेट 43 लाख रूपये की लागत से तैयार हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा व  कुलसचिव प्रो आरएस जागलान ने श्री अशोक अहलावत को मुबारकबाद दी।
श्री अशोक अहलावत ने बताया कि सिटी गेट पर 22 खजूर के पेड़ो को प्रत्यारोपित कर द्वार पर लगाया गया है और गेट के बाहर की तरफ 120 फुट लंबी ग्रीन बैल्ट लगाई गई है जिसमें 50 फिनिक्स पाम व 50 साईकस पाम के पौधे लगाए गए है। उन्होने बताया कि नवनिर्मित सिटी गेट परं एक सुरक्षा चौकी, 6 फुट चौड़ा एक किलोमीटर लंबा दोने तरफ पथमार्ग तैयार किया गया है। दो छोटे गेट, मेन गेट पर 24-24 फुट चौड़े प्रवेश व निकासी गेट बनाए गऐ है। चारदीवारी पर ग्रील भी लगाई गई है। इस सिटी गेट के निर्माण पर 150 श्रमिकों ने रात-दिन कार्य करके सिटी गेट का निर्माण किया है। गेट की उंचाई 35 फुट व चौड़ाई 80 फुट है व गेट पर आधुनिक उच्च कोटि की रोशनी की व्यवस्था की गई है। 

फोटो-1
राज्यपाल, हरियाणा एवं गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलाधिपति श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियन्ता श्री अशोक अहलावत को विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शाल देकर सम्मानित किया।। साथ में है विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा व अन्य।

No comments:

Post a Comment