Loading

20 January 2014

मरने के 45 मि‍नट बाद जी उठा सांप और लि‍या ऐसा बदला कि...

 

Man bitten by snake 45 minutes after killing it
कुछ समय हमने आपको एक वीडि‍यो दि‍खाया था जि‍समें एक मरे हुए सांप की हरकतें कैद थीं। मरने के बावजूद वो पूरे जोर से लकड़ी के टुकड़े पर दांत लगाने की कोशि‍श कर रहा था।

पर इस बार मामला लकड़ी के टुकड़े का नहीं बल्‍कि एक शख्‍स का है। क्रेजी न्‍यूज की खबर के अनुसार, ऑस्‍ट्रेलि‍या में एक शख्‍स ने जि‍स सांप को 45 मि‍नट पहले दो टुकडों में काट दि‍या था, उसी ने उसे डस लि‍या।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि 66 वर्षीय जेक थॉमस घास साफ कर रहे थे। तभी उन्‍हें ये वि‍षैला सांप नजर आया। उन्‍होंने सोचा कि ये वहां आने वालों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलि‍ए उन्‍होंने उसे दो टुकड़े कर दि‍या।

इसके बाद वो दोबारा अपना काम करने लगे। काम नि‍पटाने के बाद जब उन्‍होंने सांप को कहीं दूर फेकने के इरादे से उठाया तो उसने जेक का हाथ ही मुंह में दबा लि‍या।

काफी जतन के बाद जब वो उसे हटाने में सफल रहे तो उन्‍होंने देखा कि उनके हाथ पर सांप के दांत के दो नि‍शान हैं।

उसके तुरंत बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया जहां उन्‍हें वि‍षरोधी दि‍या गया। वो बताते हैं कि घटना के एक सप्‍ताह बाद तक उनके हाथ में सूजन रही।

जेक इतने डर गए हैं कि कहते हैं अब वो कभी भी सांप के पास नहीं जाएंगे, चाहे वो जि‍न्‍दा हो या मरा।

वि‍शेषज्ञों की मानें तो सांप मारे जाने के करीब एक घंटे तक सक्रीय रहता है।

No comments:

Post a Comment