Loading

05 February 2017

संस्कृत समूह गीत गायन प्रतियोगिता सोमवार को

हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यअतिथि

सिरसा। हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में हरियाणा संस्कृत अकादमी, भारत विकास परिषद तथा संस्कार भारती सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 6 फरवरी को विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां रोड में संस्कृत समूह गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यअतिथि होंगे तथा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. सोमेवश्वर दत्त अध्यक्षता करेंगे। हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रेणु शर्मा व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य डॉ. हर्षमोहन भारद्वाज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद मोहन गौतम ने बताया कि संस्कृत समूह गीत गायन प्रतियोगिता में प्रदेश भर से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी समूह शामिल होंगे और विशेष रुप से हरियाणा में पहली बार संस्कृत में गिद्दा प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 

No comments:

Post a Comment