Loading

15 February 2017

विशेष बच्चों की दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक, क्रीड़ा एवं कला प्रतिस्पर्धा संपन्न

नगराधीश डा. वेद प्रकाश बेनीवाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा सोनीपत में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभ कामनाएं दी

सिरसा 15 फरवरी।
समावेशित शिक्षा परियोजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक, क्रीड़ा एवं कला प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को नगराधीश डा. वेद प्रकाश बेनीवाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा सोनीपत में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभ कामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि आज इन विद्यार्थियों ने जो भव्य प्रस्तुतियां दी है जो कि आम विद्यार्थियों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विशेष विद्यार्थियों को मुख्य धारा में जोडऩे के लिए सभी शिक्षा अधिकारियों से आग्रह किया।
इस अवसर पर एकल नृत्य नोवीं से 12वीं (शारीरिक दिव्यांग लड़के) में सुरजीत प्रथम, एकल नृत्य (शारीरिक दिव्यांग लड़कियां) में चंचल प्रथम, एकल नृत्य (सुनने में असक्षम) में सुनिता प्रथम, भाषण प्रतियोगिता (शारीरिक दिव्यांग लड़के) में मनोज सिरसा प्रथम, एकल नृत्य छठी से आठवीं तक (शारीरिक दिव्यांग लड़के) में पंकज प्रथम, एकल नृत्य (सुनने में असक्षम लड़के) में पंकज प्रथम, एकल नृत्य (सुनने में असक्षम लड़कियां) में पायल प्रथम, एकल नृत्य (आंखों से कम दिखने में लड़के) में मंदीप प्रथम, एकल नृत्य (आंखों से कम दिखने में लड़कियां) में पूजा प्रथम, एकल नृत्य (मानसिक अक्षमता लड़कियां) निर्मला प्रथम, एकल नृत्य (शारीरिक दिव्यांग लड़कियां) में बबिल प्रथम, एकल गान (आंखों से कम दिखने में लड़कियां) सोनाली,  एकल गान (आंखों से कम दिखने में लड़के) शेर सिंह प्रथम, एकल नृत्य (मानसिक अक्षमता वाले लड़के) में सुरेश प्रथम रहे।
इस मौके पर सहायक परियोजना अधिकारी डा. अमित देवगुण, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधु जैन, श्री बलदेव सिंह, श्री सुभाष फुटेला, श्री गोरी शंकर गोदारा, श्री जसबीर कौर, प्राचार्य व सभी विशेष अध्यापक शामिल थे।

No comments:

Post a Comment