Loading

15 February 2017

ओढ़ां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला

ओढ़ां पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गहरा स्वागत किया गया और वे भी चेहरे पर प्रसन्नता लिये सबसे मिले
ओढ़ां

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला आज ओढ़ां निवासी महेंद्र पोटलिया के पुत्र की शादी में शरीक होने ओढ़ां पहुंचे। ओढ़ां पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गहरा स्वागत किया गया और वे भी चेहरे पर प्रसन्नता लिये सबसे मिले।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनके नाम से बुलाते हुये उनके परिवार की कुशलता का समाचार जाना तथा परिवार के बुजुर्गों के बारे में पूछा। वे काफी देर तक सभी से बातें करते रहे। इस मौके पर मंदर सिंह सरां, बिहारी लाल मल्हान, जीत सिंह कुंडर, रामप्रताप गोदारा, केवल मल्हान, पलविंद्र सिंह चहल, जग्गा सिंह गिल, जीवन सिंह सालमखेड़ा, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण बेरवाल, बनवारी लाल, जगसीर सिंह जंडवाला, राजेंद्र पूनिया और मदन लाल पोटलिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment