Loading

20 March 2017

ईओ ने गऊओं संग मनाया 50 वां जन्मदिन

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की शिरकत, गऊ सेवा का लिया संकल्प
सिरसा, 20 मार्च। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अत्तर सिंह खनगवाल ने आज अपना 50वां जन्मदिन गऊ सेवा कर मनाया। रंगड़ी रोड स्थित श्री गौ चिकित्सालय में उन्होंने गऊओं को पशु चारा और केक खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया और दूसरों को भी बीमार और घायल गऊओं की सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने ईओ खनगवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और गौ सेवा का संकल्प लिया। जन्मदिन के मौके पर बेगू रोड पर पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर ईओ अतर सिंह खनगवाल ने कहा कि श्री गौ चिकित्सालय द्वारा बीमार और घायल गऊओं की सेवा का प्रेरणादायी कार्य किया जा रहा है। हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने रामनगरिया में निर्माणाधीन गौशाला में सहयोग करने की भी अपील की।
युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, नगर परिषद की चेयरपर्सन के प्रतिनिधि प्रेम सहगल, उपप्रधान रणधीर सिंह, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बलदेवराज, देवेंद्र टक्कर, एडवोकेट भावना शर्मा, विकास जैन पार्षद, जश्र इंसा पार्षद, रेखा रानी सुखरालिया पार्षद, दौलतराम सुखरालिया, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी गोयल, रीना सेठी पार्षद, पार्षद राजकुमार, मनमोहन गोयल, अनन्त कुमार, रवि कुमार, चेतना फुटेला, बाल सिंह रेणू, अमित सोनी, संजय गांधी, पार्षद रोहताश वर्मा, भूषण बरोड़, मनोज मकानी पार्षद, स. मंजीत सिंह, पत्रकार राजेंद्र जिंदल, गौ चिकित्सालय के प्रधान हनुमान मित्तल सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment