Loading

20 March 2017

डॉ. शील कौशिक को श्रेष्ठ महिला पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित

सिरसा। सिरसा की साहित्यकार डॉ. शील कौशिक को श्रेष्ठ महिला पुरस्कार अवार्ड से नवाजा गया है।
पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने 2000 से अधिक साहित्यकारों की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान दिया है। सम्मान में 1 लाख रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिह्न शामिल है। उल्लेखनीय है कि डा. शील कौशिक ने वर्ष 2003 से अपनी रचना यात्रा शुरु की और उन्होंने लगभग हर विधा में अपनी कलम चलाते हुए साहित्य जगत को 18 साहित्यिक पुस्तकें प्रदान की। उन्होंने सिरसा जैसे पिछड़े क्षेत्र में राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय साहित्यिक आयोजन करके अपनी क्षमता और प्रतिभा का परिचय दिया। वे यहां पर लघु कथा सम्मेलन, कहानी कार्यशाला, कवित्री सम्मेलन जैसे बड़े आयोजन कर चुकी हैं। देश की अनेक संस्थाओं द्वारा उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया गया है लेकिन अपने गृह राज्य हरियाणा में हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सम्मान मिलना उनके लिए अत्यंत गौरव की बात है। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. शील कौशिक ने कहा कि यह अवार्ड मिलने से साहित्य के प्रति उनका दायित्व और बढ़ गया है तथा वे भविष्य में अधिक सक्रियता के साथ लेखन करेंगी। अपनी गौरवशाली रचना यात्रा के लिए वरिष्ठ साहित्यकार पूरन मुद्गल, रुप देवगुण, डॉ. जी.डी. चौधरी, राजकुमार निजात, डॉ. दर्शन सिंह आदि के मार्गदर्शन व सहयोग को श्रेय दिया है। 

No comments:

Post a Comment