Loading

12 January 2011

स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा

सिरसा, 12 जनवरी-जिला कुम्हार सभा सिरसा की ओर से शीघ्र ही एक स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। इस पत्रिका में वर्ष 2002 से लेकर अब तक की सभी गतिविधियों व उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। सभा के प्रधान दलीप वर्मा ने बताया कि इस स्मारिका में कुम्हार समुदाय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, व्यक्तियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की गई सराहनीय उपलब्धियों के बारे में चित्र  सहित विवरण उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होने बताया कि यह  स्मारिका कुम्हार समुदाय की तमाम उपलब्धियों, रचनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों का अनूठा संग्रह होगा। इस स्मारिका में संबंधित सूचनाएं अथवा उपलब्धियों का ब्योरा प्रकाशनार्थ उपलब्ध करवाने के लिए लक्ष्मी स्वीटस के संचालक लक्ष्मी प्रजापत से संपर्क किया जा सकता है।  इस स्मारिका में कुम्हार समुदाय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, व्यक्तियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की गई सराहनीय उपलब्धियों के बारे में चित्र  सहित विवरण उपलब्ध करवाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment