Loading

12 January 2011

प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया

सिरसा, 12 जनवरी: युवा कांग्रेस के उभरते सितारे और श्रीमती सोनिया गांधी की सुपुत्री प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर सिरसा के कांग्रेस भवन प्रभारी संगीत कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीयध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मांग की है कि प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश राज्य का कार्यभार सौंपकर प्रदेश की कांगे्रस में नई ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने कहा कि प्रियंका ही उत्तरप्रदेश के युवाओं, महिलाओं और सभी कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को संगठित करके पार्टी को नई दिशा दे सकती है। वे आज स्थानीय कांगे्रस भवन में प्रियंका गांधी का जन्मदिन पर आयोजित भव्य समारोह को संबोधित कर रहे थे। जन्मोत्सव का सम्मान प्रतीक केक युवा कांगे्रस नेता भोला जैन ने काटा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच एक-दूसरे को बधाई दी तथा प्रियंका गांधी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने भारत को विश्वभर में एक बड़ी ताकत बनाकर उभारा। उसी प्रकार प्रियंका गांधी भी देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगीं। कांगे्रसजनों ने करतल ध्वनि के साथ लोगों ने आशाा व्यक्त की कि निकट भविष्य में प्रियंका गांधी देश के विकास के लिए अग्रणी भूमिका में होंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा, उमेश अरोड़ा, संतोख ङ्क्षसह मोरीवाला, डा. दर्शन ङ्क्षसह महीपाल, डा. अनिल तनेजा, प्रभाष शर्मा, नवीन सैनी, राकेश बजाज, अन्नू छाबड़ा, अखिल सहगल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।रत को विश्वभर में एक बड़ी ताकत बनाकर उभारा।

No comments:

Post a Comment