Loading

14 January 2014


शर्त के चक्कर में दोनों ने काट लिए अपने कान

men cut off their ear
 शराब के नशे में इंसान क्या कर गुजरे, इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। अब इन दो लोगों को ही ले लीजिए जिन्होंने शराब के नशे में शर्त लगाई और फिर....।

मिरर
 की खबर के अनुसार, दो रूसी लोगों ने काफी शराब पी रखी थी। इन दोनों ने त्योहार को रंगीन बनाने के लिए इतनी शराब पी ली कि उसके बाद ये भी होश नहीं रहा ‌कि वो शर्त किस चीज की लगा रहे हैं।

शराब के नशे में ही दोनों बाजी लगा बैठे। जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि आप यकीन भी नहीं कर पाएंगे। साइबेरिया के एक प्रांत में रहने वाले इन दो लोगों ने ये तय किया कि जो भी हार जाएगा उसे अपने कान काटने होंगे।

ऐसे में पहले एक शराबी को कान काटने पड़े क्योंकि वो मैच हार गया लेकिन यही मैच जब दोबारा हुआ तो उसने पहली बार विजयी रहे शख्स को हरा दिया। जिसके बाद उसे भी अपना कान काटना पड़ा।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों शराबियों में से एक ने अपना अधा बांया कान और दूसरे ने पूरा कान काट लिया था।

No comments:

Post a Comment