Loading

25 March 2017

45 गांवों में तालाबों को नहर से जोडऩे के लिए 4 करोड़ 81 लाख 4 हजार रुपये की राशि स्वीकृत

सिरसा, 25 मार्च। प्रदेश सरकार ने हरियाणा ग्रामीण विकास निधि के तहत जिले के 45 गांवों में तालाबों को नहर से जोडऩे के लिए 4 करोड़ 81 लाख 4 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है जिसमें से 4 करोड़ 33 लाख 73 हजार रुपये की पहली किस्त की राशि जारी की गई है। 
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त श्री अजय सिंह तोमर ने बताया कि गर्मियों में गांवों में पानी की कमी हो जाती है इस कमी को दूर करने के लिए नहरों से तालाबों में पानी पहुंचाने के लिए पाईपलाईन बिछाने हेतु यह राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि गांव दादू के लिए एक लाख 66 हजार, ओढ़ां के लिए 8 लाख 87 हजार, पक्काशहीदां के लिए 10 लाख 98 हजार, शेरगढ़ के लिए एक लाख 69 हजार, शेरपुरा के लिए एक लाख 24 हजार, अरनियांवाली के लिए 20 लाख, बाजेकां के लिए 14 लाख 29 हजार, बकरियांवाली के लिए 19 लाख 45 हजार, धिंगतानियां के लिए एक लाख 3 हजार, गदली के लिए 4 लाख 47 हजार, गिगोरानी के लिए 7 लाख 23 हजार, कागदाना के लिए 12 लाख 74 हजार, कोटली के लिए 2 लाख 58 हजार, कुतियाना के लिए 15 लाख 50 हजार, कसुुंबी के लिए 5 लाख 68 हजार, माधोसिंघाना के लिए 10 लाख 15 हजार, मंगाला के लिए 20 लाख 40 हजार, शाहपुर बेगु के लिए 9 लाख 30 हजार, सिकंदरपुर के लिए 16 लाख 87 हजार, अमृतसर कलां के लिए एक लाख 45 हजार, ममेरां कला के लिए 4 लाख 53 हजार, मोजुखेड़ा के लिए 4 लाख 95 हजार, बप्प के लिए 6 लाख 7 हजार, छतरियां के लिए 5 लाख 16 हजार, झोरडऱोही के लिए 4 लाख 66 हजार रुपये की राशि पहली किस्त के रुप में दी जा चुकी है। इसके साथ ही भीवां के लिए 17 लाख 52 हजार, मलड़ी के लिए 3 लाख 50 हजार, मत्तड़ के लिए 20 लाख रुपये, रोहण के लिए 4 लाख 76 हजार, बुढाभाणा के लिए 4 लाख 5 हजार, भादड़ा के लिए 20 लाख, बुर्जभंगु के लिए 7 लाख 92 हजार, दौलतपुरखेड़ा के लिए 9 लाख 93 हजार, सहुवाला प्रथम के लिए 7 लाख 8 हजार, भागसर के लिए 4 लाख 82 हजार, झिड़ी के लिए 20 लाख, फग्गु के लिए 10 लाख 92 हजार, सहारणी के लिए 7 लाख 89 हजार, खारियां के लिए 5 लाख 36 हजार, कुस्सर के लिए 14 लाख 7 हजार, ममेराखेड़ा के लिए 10 लाख 32 हजार, पत्तीराठावास के लिए 20 लाख, बचेर के लिए 17 लाख 99 हजार, सेनपाल के लिए 14 लाख 72 हजार तथा खैरेकां के लिए एक लाख 93 हजार रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment