Loading

25 March 2017

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

सिरसा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंवरजीत ङ्क्षसह चहल एडवोकेट ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी व भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिन्द्र सिंह व जिला प्रभारी कर्ण सिंह रानौलिया से विचार विमर्श के पश्चात अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। चहल ने बताया कि रुलदू सिंह नंबरदार, अमर ङ्क्षसह घोटिया, प्यारा सिंह रंधावा, जसवंत जाखड़, जिला पार्षद अशोक कुमार व हरपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। पंचायत समिति के पूर्व सदस्य महेन्द्र पाल, पंचायत समिति सदस्य लक्खाराम कम्बोज को जिला महामंत्री तथा सज्जन कुलडिय़ा, ईश्वर कसवां, गुरलाभ सिंह, बलकरण सिंह सरपंच, हरबंस लाल व पंचायत समिति सदस्य कर्मजीत सिंह को जिला मंत्री बनाया गया है। चहल ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार सिंगला एडवोकेट को जिला कोषाध्यक्ष, बलविंद्र कुमार को जिला सहकोषाध्यक्ष, सुभाष कसवां को जिला मीडिया प्रभारी व बादल सिंह को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार निरंतर किसानों के हित में काम कर रही है और 2020 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य सक्रिय होकर किसानों के बीच जाकर काम करें और अधिक से अधिक किसानों को मोर्चा के साथ जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएं।

No comments:

Post a Comment