Loading

25 March 2017

जो गौरक्षा नहीं कर सकता वह धर्म-राष्ट्र की रक्षा क्या करेगा : स्वामी दिव्यानंद भिक्षु

सिरसा। जैसे स्याही चूस पर गिरी स्याही की बूंद बिना फैले नहीं रह सकती उसी प्रकार धन प्राप्त होने पर मन बिना फैले नहीं रहता। इच्छाएं फैलती हैं किंतु उसे संभालना जरुरी है। यह फैलते-फैलते पूरा कागज ही काला न कर दे, व्यर्थ फैलाव को रोकने और उसका सदुपयोग करने की आवश्यकता है। जरुरतें तो गरीब की भी पूरी हो जाती हैं किंतु इच्छाएं अरबपतियों की भी पूरी नहीं होती। चिंतामुक्त होने के लिए धन आगमन ही जरुरी नहीं है बल्कि विवेक बुद्धि की आवश्यकता होती है ताकि धन का सदुपयोग किया जा सके। अपने परिवार के भरण पोषण के साथ-साथ हमें समाज को व्यवस्थित करने के लिए भी आगे आना चाहिए। गाय की सेवा संपूर्ण समाज की सेवा है। गौदान वास्तव में समाज को अमृत दान करना है और मृत समाज को जागृत करना है। तपोवन हरिद्वार से पधारे गीता व्यास डॉ. स्वामी दिव्यानंद जी महाराज भिक्षु ने आज देवीलाल गौशाला में गौ-गोपाल भक्ति कथा अमृत प्रवाह के चतुर्थ दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए यह संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धन का विलासितापूर्ण उपभोग करने से तो अच्छा है गायों की सेवा में खर्च किया जाए क्योंकि गाय नहीं होगी तो गोबिंद भी नहीं होंगे। अच्छी संतान प्राप्ति के लिए भी गौ सेवा का महत्व है। महाराज दिलीप ने भी अपने प्राणों की प्रवाह न करते हुए गौसेवा की और गौभक्त पुत्र प्राप्त किया। महाराज श्री के गौदान के प्रेरणादायी संदेश को अपनाकर अब तक गौशाला में चार दिन में 80 से अधिक गौदान किया जा चुका है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पृथ्वी चंद बड़ोपलिया ने दो लाख एक हजार रुपए की राशि, तेजपाल दुरेजा ने 101 क्विंटल तूड़ी, रामबिलास धानुका ने एक लाख एक हजार रुपए व राजू संपत ने 51000 रुपए की राशि का सहयोग दिया है। मंच संचालन करते हुए धर्मपाल मेहता ने गौ भक्तों को गौदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गौशाला के संरक्षक कश्मीरी लाल नरुला, प्रधान संजीव जैन एडवोकेट, कुंदनलाल नागपाल, जोगेन्द्र नागपाल, राधेश्याम सिंगला, राजेन्द्र गनेरीवाला, अशोक गुप्ता, धर्मपाल मेहता, पप्पू आरेवाला, गगन खुराना, मोहित मेहता, बब्बू जैन, केशव गोयल, चंद्र गर्ग, सतपाल जिंदल, घनश्याम मित्तल, सन्नी बंसल, विनीत गर्ग, रामबिलास धानुका, विजय शर्मा व महेन्द्र राणा मैनेजर, बंटी सैनी, दीपू गर्ग, दूबे शर्मा, तरसेम सामा, सोनू डूमरा, अमरनाथ सेवा समिति की ओर से वेद भारती, वीरभान सोनी, धर्मपाल बब्बर, सोहन अरोड़ा सहित अनेक गौभक्त कथा कार्यक्रम के दौरान निरंतर श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment