Loading

25 March 2017

भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का लगा तांता : अमन चोपड़ा

सिरसा। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गांव सिकंदरपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने परिवारों व साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इनमें युवाओं की तादाद भी प्रभावशाली थी। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत की और अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने की। भाजपा ज्वाइन करने वालों में अशोक कुमार, सोनू सिंह, हरबंत सिंह, हरविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, जसपाल सिंह, अरविंद्र ङ्क्षसह, सुरेश कुमार, वीरेन्द्र ङ्क्षसह, जय सिंह, कुलदीप ङ्क्षसह, प्रेम चंद, नरेश कुमार, कश्मीर चंद, महेन्द्र सेठी, रविन्द्र सिंह, जीवन राम, वकील चंद, कुलदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए अमन चोपड़ा ने कहा कि आज चारों तरफ भाजपा और युवा मोर्चा में शामिल होने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि केन्द्र व राज्य की सरकारें सौ फीसदी जनहित में काम कर रही हैं और लोग इन सरकारों के कामकाज को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पूरे देश में सबसे बड़ा युवा संगठन है जिसमें युवाओं की संख्या देश के किसी भी अन्य संगठन से सर्वाधिक है और यही स्थिति भाजपा की है जो  विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है इन दोनों संगठनों को इस मजबूती तक पहुंचाने के लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी के मंच पर अत्यंत लोकतांत्रिक ढंग से प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिलेगा और कोई भी कार्यकर्ता अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर किसी भी ऊंचे से ऊंचे पद को प्राप्त कर सकता है। जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने कहा कि युवाओं ने ही हमेशा राष्ट्र और समाज को दिशा दी है और आज युवा शक्ति युवा मोर्चा के साथ जुड़कर देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि प्रत्येक युवा को मोर्चा के साथ जोडऩे का काम करें और जनसेवा की भावना के साथ संगठन में काम करें।

No comments:

Post a Comment