Loading

25 March 2017

कुरुक्षेत्र की अनाजमंडी में राज्य स्तरीय व्यापारी संमेलन कल

सिरसा, 25 मार्च। मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल कल 26 मार्च को कुरुक्षेत्र की अनाजमंडी में राज्य स्तरीय व्यापारी संमेलन को संबोधित करेंगे तथा वे व्यापारियों को कई सौगातें देंगे। 
हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष श्री जगदीश चोपड़ा ने आज जिला के कस्बे कालांवाली, रानियां, ऐलनाबाद आदि में दौरा कर व्यापारियों को सम्मेलन हेतु निमंत्रण देने उपरांत यह जानकारी दी। श्री चोपड़ा ने व्यापारियों से कहा कि वे 26 मार्च को कुरुक्षेत्र की अनाजमंडी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और मुख्यमंत्री के विचार सुनें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा कल व्यापारियों के हित के लिए अनेक घोषणाएं कर सकते हैं। उन्होंने सभी व्यापारी संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में पहुचें।
इस मौके पर महिला विकास निगम हरियाणा की अध्यक्षा रेणू शर्मा, माटी कला बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष श्री गुरदेव सिंह राही, अनुसूचित जाति वित्त एव विकास निगम हरियाणा के सदस्य श्री रत्नलाल बामणिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अमीर चंद मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बजाज, डा. भीम सेन, श्री बलवान जांगड़ा, महिला जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती निताशा सिहाग, ऐलनाबाद आढती एसोसिएशन के प्रधान श्री जसबीर सिंह, लक्कड़मंडी के प्रधान श्री काली कंबोज, हलवाई यूनियन के प्रधान श्री गोपाल शर्मा, फैक्ट्री एसोसिएशन के प्रधान श्री सुभाष गोयल, कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान श्री नरेंद्र सिंह, लेब एसोसिएशन के प्रधान दीपक मेहता, नगर पालिका प्रधान रवि लडड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नरेश कटारिया, श्री मदन गोदारा, श्री जगदीश धानूका, भूराराम डूडी, डा. विजय गर्ग, राहुल कामरा, श्री सुरेश बंसल, केवल मोंगा, राज कुमार सोनी, वाईस चेयरमेन श्री मनीश जिंदल, श्री विनोद शर्मा, बलकौर सिंह, सतपाल पिपली, जसपाल सिंह, मोहनलाल जिंदल, श्री गोबिंद पोपली, श्री हरजस पक्का सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment