Loading

17 March 2017

ग्रामीण महिला मंडलों की 45 महिलाएं भ्रमण हेतु रवाना

सिरसा, 17 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के सौजन्य से ग्रामीण महिला मंडलों की 45 महिला सदस्यों को अंतर्राज्जीय महिला भ्रमण दौरा कार्यक्रम के तहत अनेक स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा। भ्रमण पर जा रही महिलाओं की बस को आज कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सरोज कंबोज ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
श्रीमती सरोज कंबोज ने बताया कि अंतर्राज्जीय महिला भ्रमण 17 से 24 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इन महिला मंडल की सदस्यों को आनंदपुरा साहिब, अमृतसर, बागा बार्डर, नैना देवी, चिंतपुर्णी, ज्वालाजी, कांगड़ा, मंडी, धर्मशाला, कुल्लु मनाली आदि स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अंतर्राज्जीय अध्यन्न दौरा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़ागुढा श्रीमती हरमीत कौर की देखरेख में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान महिलाएं धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर अधिक से अधिक जानकारी हांसिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को बढावा दे रही है। इसी उद्देश्य से महिलाओं को यह भ्रमण निशुल्क करवाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment