Loading

18 March 2017

समाचार

  • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
  • उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज लखनऊ में बैठकनये मुख्यमंत्री कल शपथ लेंगे।
  • केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहापूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद की घटनाओं में 75 प्रतिशत की कमी आई।
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने 2007 में समझौता एक्सप्रेस बम विस्फोट मामले में 13 पाकिस्तानी गवाहों को समन जारी किया।
  • भारत ने कहा- राष्ट्रमण्डल के किसी सदस्य देश द्वारा आतंकवाद को लगातार समर्थन उसे इस संस्था की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने का आधार बनाया जाए। 
  • रांची क्रिकेट टैस्ट मैच के तीसरे दिन आज भारत पहली पारी के कल के स्कोर एक विकेट पर 120 रन से आगे खेलेगा।

............
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत को आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी जायेगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्यपाल के के पॉल दोपहर बाद देहरादून के परेड़ ग्राउंड में श्री रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह तीन बजे आज देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी समारोह में भाग लेंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं। उन्होंने अपने दोइवाला सीट से कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी को 24 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है। संजीव सुन्द्रियालआकाशवाणी समाचारदेहरादून।
श्री रावत ने कल मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार प्रदान करेगी और गरीबों के उत्थान के लिए काम करेगी।
जैसे हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने टार्गेट दिया है कि हमको देश से गरीबी का उन्मूलन करना है। मैं प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम गरीबी का उन्मूलन ये सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
............
उत्तर प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी विधायक दल  का नेता चुना जाएगा। लखनऊ में शाम पांच बजे होने वाली बैठक में पार्टी के 312 नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप मे मौजूद रहेंगे।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि विधायक दल के नेता को नए मुख्यमंत्री के रूप में  कल शपथ दिलाई जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले नये मंत्रिमंडल का शपथग्रहण कल होगा। राज्यपाल राम नाइक ने कहा है कि इसके लिए समारोह कांशीराम स्मृति उपवन में दोपहर बाद आयोजित किया गया है। राज्यपाल ने 16वीं विधानसभा के विघटन के लिए अधिसूचना कल जारी कर दी। नवनिर्वाचित 17वीं विधानसभा के लिए 14 मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाहकई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के समारोह में शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं। सुनील शुक्लआकाशवाणी समाचारलखनऊ।
............
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकवादवामपंथी उग्रवाद और पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवादी घटनाओं में काफी कमी आई है। लोकसभा में वर्ष 2017-18 के लिए गृह मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने देश की आतंरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए सभी संभव उपाय किेये हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में पिछले बीस वर्ष की तुलना में उग्रवादी घटनाओं में 75 प्रतिशत की कमी आई है।
पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों की संख्या जो 2011 में 99 थी वह 2016 में बढ़कर 222 हो गई। वहीं आत्मसमर्पण करने वाले हमारे जो इन्सर्जेंस हैं उनकी संख्या 2011 में 394 थी जो 2016 में बढ़कर 1442 हो गई है।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले वर्ष जुलाई में तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद राज्य पुलिस के तालमेल से सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर हिंसा पर नियंत्रण करने में सफलता पाई है।
............
राष्ट्रीय जांच एजेंसी--एनआईए ने 2007 में समझौता एक्सप्रेस में हुए बम विस्फोट के मामले में तेरह पाकिस्तानी गवाहों को समन जारी किया है। विस्फोट में 68 लोग मारे गये थे। एनआईए के प्रवक्ता ने नई दिल्ली में बताया कि इन गवाहों को चार जुलाई से हरियाणा में पंचकुला की निचली अदालत में उपस्थित होना होगा।
............
मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सेवा कर चोरी मामले में उद्योगपति विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट और प्रत्यर्पण आदेश जारी किया है। अदालत ने माल्या की  किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्ववर्ती मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है। मुंबई में सेवाकर विभाग के वकील अद्वैत सेठना ने बताया कि माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट और प्रत्यर्पण आदेश विदेश मंत्रालय के माध्यम से अमल कराया जाएगा।
............
हरियाणा में गुरुग्राम की एक अदालत वर्ष 2012 में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मानेसर संयंत्र में हिंसा और दंगे के मामले में आज सजा सुनाएगी। इस घटना में संयंत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी को जला दिया गया था। अपर जिला और सत्र न्यायाधीश आर पी गोयल ने सजा के बारे में कल बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था।
............
कर्नाटक में 2005 में भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलूरु में हुए आतंकी हमले के सिलसिले में आतंक रोधी दस्ते और त्रिपुरा पुलिस ने अगरतला में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अगरतला के पुलिस अधीक्षक अभिजीत सप्तऋषि ने बताया कि एक पुख्ता जानकारी मिलने पर अगरतला के जोगेन्द्र नगर इलाके से संयुक्त कार्रवाई में हबीब मिया को गिरफ्तार किया गया। उसे आज स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा।  
............
ओडिसा में पांच हजार सात सौ पचास करोड़ रूपए की लागत वाली सिटी गैस वितरण परियोजना आज भुबनेश्वर में शुरू होगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्वी भारत में पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक गैस लाने की सोच अब मूर्त रूप लेने वाली है क्योंकि  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज भुवनेश्वर में भारतीय गैस प्राधिकरण लिमेटड की सिटी गैस वितरण परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसके पूरी तरह शुरू हो जाने से भुवनेश्वर में 25 लाख और कटक में 26 लाख लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा इन दोनों शहरों में अगले 3 से 5 वर्षों में 24 सीएनजी स्टेशन चालू किए जाएंगे और इससे लगभग एक लाख वाहनों में सीएनजी ईंधन की आपूर्ति हो पाएगी। भुवनेश्वर से एस एन पटनायक के साथ समाचार कक्ष से मैं गौरव राघव।
............
भारत ने "आतंकवाद और उग्र चरमवाद को लगातार समर्थन देनेके आधार पर किसी सदस्य राष्ट्र को राष्ट्रमंडल के लिये अयोग्य घोषित किये जाने की मांग की है।  आधिकारिक सूत्र ने बताया कि लोकतांत्रिक मूल्यों के उल्लंघन और बेहतर प्रशासन सहित वर्तमान में ऐसे आठ आधार हैं जिनके कारण राष्ट्रमंडल के किसी देश के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। लंदन में कल राष्ट्रमंडल मंत्रिस्तरीय कार्यसमूह की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे विदेश राज्यमंत्री एम.जेअकबर ने कहा कि इन आधारों का विस्तार  आवश्यक है और इसमें नौंवे आधार "आतंकवाद और उग्र चरमवाद को लगातार समर्थन देने को भी शामिल किया जाना चाहिये।
............
ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन आज भारत अपनी पहली पारी के कल के स्कोर एक विकेट पर 120 रन से आगे खेलेगा। कल खेल की समाप्ति पर मुरली विजय 42 और चेतेश्वर पुजारा दस रन पर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाज के.एलराहुल ने 67 रन का योगदान दिया। पहली पारी के आधार पर भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 331 रन पीछे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाये। कप्तान स्टीव स्मिथ 178 रन पर नाबाद रहे।
............
महाराष्ट्र के मुम्बई में मुलुन्द इलाके से कल लगभग एक करोड़ रूपये मूल्य के बंद किये गये पुराने नोट एक वित्त कंपनी के कार्यालय से जब्त किये गये। इस सिलसिले में कंपनी के दो कर्मचारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
............
सरकार ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैक को दस रुपए के प्लास्टिक नोटों को कुछ स्थानों पर परीक्षण के आधार पर प्रचलन में लाने के लिए अधिकृत किया गया है। लोकसभा में  कल लिखित जवाब में वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि देश में पांच स्थानों पर प्लास्टिक बैंक नोट के प्रचलन का परीक्षण किया जाएगा।
                                    ............
समाचार पत्रों की सुर्खियों से
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए चल रही गतिविधियां आज के अनेक अखबारों की सुर्खियां हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्रीशपथ आज-जनसत्ता की प्रमुख खबर है। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है - संघ प्रचारक रहे त्रिवेंद्र को सौंपा उत्तराखंड।अमर उजाला ने लिखा है - आज तय होगा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री। मनोज के नाम पर मुहरकेशव अब भी दौड़ में।
कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश सीएस कर्णन को जमानती वारंट से जुड़ा समाचार कई अखबारों की पहली खबर है। दैनिक भास्कर लिखता है - सौ जवानों के साथ वारंट देने पहुंचे पश्चिम बंगाल के डीजीपीजस्टिस कर्णन ने किया खारिज। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है - वॉरंट देने गए सौ पुलिसकर्मीबैरंग लौटाया।
हरियाणा सरकार और जाट नेताओं के बीच वार्ता विफल होने को दैनिक ट्रिब्यून ने सुर्खी दी हैआंदोलन दावों का दम फूला या वादे हुए बेदम। जनसत्ता ने लिखा है - जाटों ने किया दिल्ली कूच का ऐलान। पंजाब केसरी का कहना है - नहीं माने जाटतेज़ होगा आंदोलन।
अमर उजाला ने पहले पृष्ठ पर सबसे नीचे लिखा है - प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात’’ से 2015-16 के दौरान आकाशवाणी को चार करोड़ 78 लाख रुपये की आमदनी हुई। 
दैनिक ट्रिब्यून ने 11 करोड़ रुपये में बिकी राजा रवि वर्मा की दमयंती शीर्षक से दिलचस्प खबर दी है - रवि वर्मा की चुनिंदा कृतियों में से एक इस कलाकृति में खूबसूरत साड़ी में लिपटी दमयंती बनी हैं।
............

No comments:

Post a Comment