Loading

18 March 2017

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली भव्य विजय उत्सव यात्रा

सिरसा। भाजपा युवा मोर्चा ने आज देश के चार राज्यों में नवगठित भाजपा सरकारों की खुशी का जमकर जश्न मनाया और इस अवसर पर शिव चौक से लेकर भगत सिंह चौक तक विजय उत्सव यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने किया तथा समापन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अमन चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2014 से भारतीय जनता पार्टी निरंतर विजय अभियान पर आगे बढ़ रही है और देश की सबसे अधिक लोकप्रिय पार्टी के रुप में स्वीकार हो रही है। उन्होंने चार राज्यों में हाल ही में गठित भाजपा सरकारों के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन चारों राज्यों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने न केवल चुनाव प्रक्रिया को उत्साह के साथ संपन्न करवाया अपितु सरकार के गठन में अपनी महती भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह भाजपा युवा मोर्चा के युवाओं की ऊर्जा का परिणाम है और देश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ युवा शक्ति का जुड़ाव बढ़ रहा है। अमन चोपड़ा ने वर्ष 2019 को लक्ष्य मानते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने जोश और उत्साह को इसी प्रकार कायम रखें तथा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करें ताकि यह विजय अभियान तेजी से आगे बढ़ सके। जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा सरकारों के गठन के साथ ही देश में भाजपा सरकारों की संख्या 14 राज्यों तक पहुंच गई है और कुल 58 प्रतिशत आबादी तक भाजपा कुशल शासन-प्रशासन देने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि जिन 14 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां की जीडीपी 52 प्रतिशत आंकी गई है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी 13 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। इतना ही नहीं युवा मोर्चा भी देश का सबसे बड़ा युवाओं का मंच बनकर उभर रहा है। इससे पूर्व यात्रा के दौरान जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता व भारतीय जनता पार्टी के गगनभेदी जयघोष लगाए तथा आमजन मानस को भाजपा सरकारों के गठन की बधाई दी। इस अवसर पर सुरेश पंवार प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नछतर सिंह मराड़, जिला उपाध्यक्ष नरेश गुज्जर, गुरविंद्र चेयरमैन, राजेन्द्र रेणु, गुरजिंद्र सूर्या, प्रताप सोलंकी, कर्ण दुग्गल, सोनू वर्मा, नगर पार्षद सुनील बहल, नारायण पाल, अजय कांटीवाल, संदीप नढा, अंग्रेज ङ्क्षसह चोरमार, संदीप कंबोज, रणजीत ङ्क्षसह तिगड़ी, प्रमोद ढोट, गगन भारद्वाज, बगीचा सिंह, विनोद यादव, विकास शर्मा, ललित छिंपा, अमित मेहता, विनोद बामनिया, अनिल सोलंकी, रामधारी इंदौरा, पंकज मेहता, रणबीर सिंह, अंकित आहूजा, अशोक मुत्ती, डॉ. दिनेश, रमन शर्मा, विशाल खट्टर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment