Loading

04 June 2017

समाचार

  • भारत और फ्रांस का आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष में सहयोग का फैसला। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों इस वर्ष के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने भारत आएंगे।
  • जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्षविराम उल्लंघन में अपने किसी भी सैनिक के हताहत होने से भारतीय सेना का इनकार।
  • उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में पिछले महीने हुई हिंसा में कथित रूप से शामिल दो प्रमुख अभियुक्तों को विशेष जांच दल ने गिरफ्तार किया।
  • इसरो के सबसे शक्तिशाली जी एस एलवी मार्क-3 के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती आज से।
  • नेपाल की संसद आज नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी।
  • ब्रिटेन में मध्य लंदन में संदिग्ध आतंकी हमले। एक वाहन के टक्कर मारने और छुरेबाजी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौतकई घायल।
  • चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में लंदन में कल रात दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रन से हराया।
.....................
भारत और फ्रांस ने आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया है। कल शाम पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन विश्व के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां हैं।
श्री मोदी ने कहा कि पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौता भारत के लिए विश्वास का प्रतीक है। पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलेसी पैलेस में श्री मैक्रों के साथ विभिन्न मुद्दों पर दो घंटे की बातचीत के दौरान श्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को भारत आने के लिए आमंत्रित किया।
प्रगतिशील यूरोपीय यूनियन जो वैश्विक संतुलन के अंदर एक बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकता हैमुझे आशा है कि उस दिशा में फ्रांस सफलतापूर्वक अपनी भूमिका निभाएगा। मेरे लिए खुशी की बात है कि राष्ट्रपति जी ने भारत आने के निमंत्रण को स्वीकार किया है। हम उनके स्वागत के लिए बहुत उत्सुक हैं।
श्री मैक्रों ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वह इस वर्ष के अंत में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनीस्पेनरूस और फ्रांस की यात्रा के बाद आज तड़के नई दिल्ली लौट आए हैं।  हमारे संवाददाता ने बताया है कि उनकी यात्रा के दौरान भारत ने विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने चार देशों के दौरे के दौरान निवेशकों से भारत में निवेश का आह्वान किया। श्री मोदी ने कहा कि भारत में रेलवेस्मार्ट सिटीऑर्गेनिक फार्मिंगपुनर्नवीकरण ऊर्जा जैसे क्षेत्र में निवेश की अपार संभावना है। प्रधानमंत्री के रूस दौरे पर दोनों देशों ने सेंट पीटर्सबर्ग घोषणा-पत्र भी जारी किया। आतंकवाद के मुद्दे पर श्री मोदी ने कहा कि यह मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और दुनिया को मिलकर आतंकवाद का सामना करना चाहिए। मानस प्रतिम शर्माआकाशवाणी समाचारदिल्ली।
.....................
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्षविराम उल्लंघन में अपने किसी सैनिक के हताहत होने से इन्कार किया है। सोलहवीं कोर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना का नियंत्रण रेखा के पास भारतीय बंकरों को तबाह करने और पांच सैनिकों के मार गिराने  का  दावा सरासर गलत है।
      .....................
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में नौ मई की हिंसा के सिलसिले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस घटना में पुलिस चौकी और 20 वाहनों को आग लगा दी गई थी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजन और कदम सिंह उर्फ शिवम के रूप में हुई है और इन्हें सहारनपुर हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए गठित पुलिस के विशेष जांच दल ने गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय का कहना है कि जिले में शांति को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैंलेकिन सोशल मीडिया पर मेरठ और लखनऊ की सर्विलांस टीम के सहयोग के साथ निगाह रखी जा रही है। प्रदेश सरकार ने तत्‍कालीन जिलाधिकारी और जिला पुलिस प्रमुख को निलंबित कर दिया है और मंडलायुक्‍त और पुलिस उप-महानिरीक्षक स्थानांतरित कर दिए गए हैं। सुनील शुक्आकाशवाणी समाचारलखनऊ।
राज्य सरकार ने अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में विशेष जांच दल का गठन किया है।
.....................
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो  कल पहली बार प्रक्षेपण यान जी एस एल वी मार्क-3 डी-1 छोड़ेगा। इसे कल शाम पांच बजकर 28 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। प्रक्षेपण की साढ़े 22 घंटे की उलटी गिनती आज दिन में तीन बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी
.....................
नेपाल की संसद आज नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा इस पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी हैं। अंतरिम प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादीके अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल ने श्री देउबा के नाम का प्रस्ताव किया।
.....................
ब्रिटेन में संदिग्ध आतंकी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। मध्य लंदन में लंदन ब्रिज पर एक वाहन ने लोगों को टक्कर मारी और वहीं छुरेबाजी की घटनाएं भी हुईं। पुलिस खबरों के मुताबिक ऐसी घटनाएं अब भी जारी हैं।
पुलिस और सुरक्षाकर्मियों से ताजा जानकारी मिलने के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए कहा कि इन्हें आतंकी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। लंदन के महापौर सादिक खान ने भी इन घटनाओं को आतंकवादी हमला बताया है।
      .....................
यूनिसेफ ने कहा है कि संघर्षरत यमन में हैज़ा बहुत तेज़ी से फैल रहा है और प्रतिदिन लगभग तीन हजार नये मामले सामने आ रहे हैं। यूनिसेफ के पश्चिमी देशों के निदेशक गीयर्ट कैपलरे ने कल  बताया कि पिछले महीने यमन के 22 प्रांतों में से 19 में हैज़े के 70 हजार मामले सामने आए हैं।
.....................
चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में कल रात लंदन में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रन से हरा दिया। आज बर्मिंघम के एजबेस्टन में मौजूदा चैम्पियन भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
आकाशवाणी से इस मैच का आंखों देखा हाल दिन में दो बजकर 30 मिनट से सुना जा सकता है। इसे नेशनल हुक अप और एफएमगोल्ड के सभी चैनलों से रिले किया जाएगा।
.....................
समाचार पत्रों की सुर्खियों से
हवाला के जरिए पाकिस्तान से पैसा ले रहे अलगाववादियों पर एनआईए का शिकंजा आज के अधिकांश अखबारों की सुर्खियां बनी है। नवभारत टाइम् की सुर्खी है - टेरर फंडिंग केस में एनआईए ने ताबड़तोड़ छापे मारे। दैनिक जागरण लिखता है - आतंकवादियों और अलगाववादियों से साठगाठ के सबूत। अमर उजाला ने लिखा है -लैपटॉपपैन ड्राइवसोने के सिक्केलेटरहेड और दो करोड़ रुपए बरामद। राष्ट्रीय सहारा ने इसे टेरर फंडिंग पर शिकंजा बताया है।
राष्ट्रीय सहारा ने मुख पृष्ठ पर लिखा है -ईवीएम हैकिंगसभी दल बैकफुट पर। जनसत्ता लिखता है - ईवीएम हैकिंग से पीछे हटे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी। हरि भूमि ने लिखा है - चुनाव आयोग की खुली चुनौती पर ईवीएम हैकिंग में किसी दल ने नहीं आजमाया हाथ। नवभारत टाइम्स के शब्द हैं - हैकथॉन हुआविवाद भी बढ़ा।
देशबंधु सहित कुछ अखबारों ने भारत और फ्रांस के संबंधों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयास पर चर्चा की है।
देशबंधु ने लिखा है - काफी कशमकश के बाद जीएसटी से सोने पर कर तीन प्रतिशत। अमर उजाला की सुर्खी है - बिस्कुटकपड़ेफुटवियर सस्तेसोना महंगा। एक जुलाई से लागू जीएसटीसभी राज्य सहमत। सोलह विभिन्न प्रकार के टैक्स समाप्त।
दसवीं कक्षा के सीबीएसई के रिजल्ट में बेटों के बाजी मारने की खबर के साथ हरिभूमि  ने लिखा है - पास होने के प्रतिशत में पांच प्रतिशत गिरावट। राष्ट्रीय सहारा के शब्द हैं - दसवीं में लड़के आगे।
भारतीय जवान के बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचने के रिकॉर्ड को अमर उजाला ने मुख पृष्ठ पर दिया है।
      .....................

No comments:

Post a Comment