Loading

27 January 2011

4 पुलिस कर्मी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित

सिरसा 
       गणतंत्र दिवस पर जिला पुलिस के 4 पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जिला पुलिस के सुरक्षा शाखा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कुलभूषण, साइबर सैल में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राजाराम, ऐलनाबाद थाना में तैनात मुख्य सिपाही रोहताश व सिपाही जोगिन्दर सिंह के नाम शामिल हैं। सहायक उपनिरीक्षक कुलभूषण को कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। साइबर सैल में तैनात सहायक निरीक्षक राजाराम को अनेक अपराधिक मामलों को सुलझाने में उल्लेखनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। थाना ऐलनाबाद के मुख्य सिपाही रोहताश व सिपाही जोगिन्दर सिंह को बीते दिनों हुई कार लूट की घटना को अति शीघ्र सुलझाने में अदमय साहस का परिचय देने पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने दिया। वहीं जिला पुलिस की गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली दोनों पुलिस टुकडिय़ों को जिला प्रशासन की ओर से उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र दिए गए हैं।

फोटो: पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते मुख्य संसदीय सचिव।

No comments:

Post a Comment