Loading

25 January 2011

शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्मभंडारे पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सिरसा
                               सम्मानित हुए मानवता के सच्चे सेवादार
वर्ष 2010 में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने मानवता की सेवा में खर्च की100 करोड़ से अधिक की राशि 
           डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश विदेश से सवा करोड़ से अधिक लोगों ने शिरकत की तथा पूज्य संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह जी के पावन वचनों को श्रवण किया। भंडारे के पावन अवसर पर वेश्यावृति त्याग कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुई 'शुभदेवीÓ की 'भक्तयोद्धाÓ से शादी करवाई गई। इसके साथ ही आदिवासी इलाकों में रहने वाले 150 से अधिक जोड़े भी पूज्य गुरू जी की पावन उपस्थिति में विवाह बंधन में बंधे। इन नवविवाहित जोड़ों को डेरा सच्चा सौदा के शाही परिवार के सदस्यों की ओर से घरेलू उपयोग का सामान तथा कपड़े इत्यादि भेंट किए गए। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा मानवता भलाई के लिए किए जा रहे 60 से अधिक कार्यों में लगे ब्लाकों के सेवादारों, होनहार खिलाडिय़ों व विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व मैडल देकर सम्मानित किए।
शाह सतनाम जी महाराज के पावन भंडारे के अवसर पर आयोजित सत्संग के अवसर पर सत्संग पंडाल व स्टेज को भव्य ढंग से सजाया गया था। पूज्य गुरू जी के स्टेज पर पहुंचते ही पंडाल में उपस्थित साध संगत ने 'धन धन सतगुरू तेरा ही आसराÓ का नारा लगाकर उन्हे पावन जन्मदिवस की बधाई दी। पूज्य गुरू जी ने उन्हे अपने पावन आशीर्वाद से नवाजा।
पंडाल में उपस्थित अथाह जनसमूह को देखकर लग रहा था, मानो श्रद्धा रूपी समुंद्र हिलौरे ले रहा हो। श्रद्धालुओं ने नाच नाच कर अपने अंदाज में खुशियां मनाई। पूज्य गुरू जी के पावन कर कमलों से सम्मानित होने वाले ब्लाकों के सेवादारों की खुशियां छुपाए नही छुप रही थी।
इस अवसर पर साध संगत को संबोधित करते हुए पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कहा कि एक मुरीद, शिष्य, मुर्शिद के लिए अपने सतगुरू का जन्मदिन अनमोल होता है, बड़े त्यौहार की तरह होता है। इस दिन मुरीद को चाहिए कि वो अपनी बुराइयों को त्यागने का संकल्प करेंं तथा प्रण ले कि वो अधिक से अधिक मानवता भलाई कार्य करेगा। पूज्य गुरू जी ने बताया कि बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज द्वारा रोपित किए गए डेरा सच्चा सौदा रूपी पौधे को परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने बखूबी सजाया संवारा तथा इसे उपवन, बगीचे में तबदील कर दिया। वर्तमान में उन्ही की दया, मेहर, रहमत से डेरा सच्चा सौदा रूहानियत, मानवता भलाई कार्यों में पूरे विश्व को अपनी खुश्बू से महका रहा है अपनी छाया से सबको निहाल कर रहा है। पूज्य गुरू जी ने कहा कि शाह मस्ताना जी महाराज, परम पिता शाह सतनाम जी महाराज द्वारा फरमाए गए वचन ज्यों के त्यों अक्षरश सत्य हो रहे है। डेरा सच्चा सौदा दिन दोगुणी रात चौगुणी उन्नति कर रहा है। डेरा सच्चा सौदा रूपी रूहानी कालेज से जुड़ कर आज विश्वभर के करोड़ों लोग बुराइयों से तौबा कर एक स्वस्थ समाज की संरचना में लगे हुए है। पूज्य संत जी ने कहा कि कलयुग के भयानक समय में काल का जोर है तथा आज चारों तरफ बुराई का बोलबाला है परंतु इस समय में दयाल की दया, मेहर , रहमत की कई गुणा बढ़ चढ़कर बरस रही है। जिस कारण सच्चाई, अच्छाई के मार्ग पर चलने वालों की संख्या भी दिन रात कई गुणा बढ़ती जा रही है। अगर बुराई के नुमायंदेबढ़ रहे है तो राम नाम पर चलने वालों की भी कोई कमी नही है। उन्होने कहा कि सत्संग में वो ही जीव आते है, जिन पर परमात्मा, अल्लाह, सतगुरू की दया, मेहर होती है। पूज्य गुरू जी ने भंडारे के अवसर पर पधारने वाली संगत को मानवता भलाई कार्यों में बढ़ते रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सच्चा इंसान वहीं है जो दूसरों के दुख- मुसीबत में काम आता है। बुराई के दलदल में फंसे लोगों को निकालता है तथा राम नाम का सुमिरन करते हुए नेकी भलाई के पथ पर चलता रहता है।

पूज्य गुरू जी के हाथों सम्मान पाकर फुले नही समाएं सेवादार:-
 पावन भंडारे के अवसर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरू जी ने पौधारोपण, रक्तदान, मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहने वाले ब्लाकों के सेवादारों को मैडल देकर सम्मानित किया। पूरे भारत में हरियाणा राज्य की साध संगत ने मानवता भलाई कार्यों पर 19 करोड़ 73 लाख 54042 रूपए खर्च किए तथा प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर पंजाब राज्य की साध संगत रही, पंजाब ने 19 करोड़ 17 लाख 72014 रूपए खर्च किए। विदेशों में मानवता भलाई कार्यों में कनाडा ब्लाक प्रथम रहा, यहां की साध संगत ने 44 लाख 24 हजार 655 रूपए खर्चे। दूसरे स्थान पर यूएसए की साध संगत रही, उसने 42 लाख 33472 रूपए खर्च किए। हरियाणा में सिरसा ब्लाक प्रथम स्थान पर रहा, सिरसा ने मानवता भलाई कार्यों पर 2 करोड़ 12 लाख 9571 रूपए खर्च किए। दूसरे स्थान पर कैथल रहा, यहां की साध संगत ने 1 करोड़ 43 लाख 7800 रूपए खर्चे। पंजाब राज्य में संगरूर ब्लाक प्रथम स्थान पर रहा, यहां की साध संगत ने 1 करोड़ 62 लाख 59379 रूपए खर्च किए। दूसरे स्थान पर बठिंडा ब्लाक रहा, यहां की संगत ने 1 करोड़ 54 लाख 25725 रूपए खर्च किए। राजस्थान में श्रीगंगानगर ब्लाक पहले स्थान पर रहा, यहां की साध संगत ने 57 लाख 77 हजार 335 रूपए खर्चे। राजस्थान ने वर्ष 2010 में 10 करोड़ 95 लाख रूपए मानवता की सेवा में लगाए। दिल्ली प्रदेश में जहांगीरपुरी ब्लाक पहले स्थान पर रहा इसने 78 लाख 53 हजार 146 रूपए खर्चे। दूसरे स्थान पर बदरपुर ब्लाक रहा, इसने 57 लाख 37 हजार 603 रूपए मानवता की सेवा में लगाए। दिल्ली ने वर्षभर में कुल 4 करोड़ 43 लाख 24 हजार 722 रूपए मानवता की सेवा में लगाए। हिमाचल प्रदेश का नाहन ब्लाक मानवता भलाई कार्यों में 5 लाख 67 हजार 713 रूपए खर्च कर पहले स्थान पर रहा जबकि दूसरे स्थान पर ढांडा सिवा ब्लाक रहा, यहां की साध संगत ने 3 लाख 31 हजार 940 रूपए खर्च किए। उत्तरप्रदेश की साध संगत ने वर्ष 2010 में 4 करोड़ 49 लाख 74 हजार 5 रूपए मानवता की सेवा में अर्पित किए।
इसके अलावा शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने अपनी पाकेट मनी से वर्ष 2010 में 2 करोड़ 37 लाख 81 हजार 725 रूपए मानवता भलाई कार्यों पर खर्च कर एक मिसाल कायम की। पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणा पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने वर्ष 2010 में देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों की साध संगत द्वारा लिखित में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 100 करोड़ से अधिक की राशि मानवता की सेवा में खर्च की। डेरा सच्चा सौदा के सतब्रहमचारी सेवादारों द्वारा 2 करोड़ 59 लाख 58 हजार 505 रूपए मानवता की सेवा में खर्च किए। पूज्य गुरू जी ने मानवता के इन सच्चे सेवादारों को मैडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पूज्य गुरू जी ने खेलों व शिक्षा के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा का परचम विश्वभर में फहराने वाले शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के होनहार खिलाडिय़ों व विद्यार्थियों को शुद्ध सोने, चांदी व हीरों  के मैडल, टै्रक सूट देकर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment