Loading

25 January 2011

श्री गणपति फाउंडेशन संस्था की बैठक का आयोजन

सिरसा
    श्री गणपति फाउंडेशन संस्था की बैठक का आयोजन आज संस्थापक संजीव कालड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय पुराना फायर ब्रिगेड मार्किट स्थित सच्ची परत समाचार पत्र कार्यालय में हुई जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मती से संजीव मुंजाल को संस्था का प्रधान चुना गया तथा नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया। नवनियुक्त प्रधान संजीव मुंजाल ने इस अवसर पर कहा कि संस्था समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों की हरसंभव सहायता करेगी। विशेषकर शिक्षा ग्रहण करने वाले गरीब बच्चों के लिए स्टेशनरी व जर्सीयां आदि वितरण करके संस्था द्वारा उनकी मदद की जाएगी। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा रक्त दान,नेत्रदान व भ्रूण हत्या के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे निष्ठा से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने में अपना पूरा योगदान देंगे। इस अवसर पर उन्होंने सर्वसम्मती से चुनी गई कार्यकारिणी की भी घोषणा की, जिसमें संजीव कालड़ा संस्थापक, सुरेन्द्र गर्ग व डॉ. सुभाष नरूला संघरक्षक, राजिन्द्र मित्तल उपप्रधान, सचिन चोपड़ा सचिव, कृष्ण मुंजाल सहसचिव, कुलभूषण गाबा कोषाध्यक्ष, हेमंत गुप्ता प्रेस सचिव, सुमित कुमार संगठन सचिव बनाए गए। इसके अतिरिक्त डॉ. योगराज, राकेश जैन, अनिल अरोड़ा, नरेश कोचर, राजकुमार गिलहोत्रा, सुधीर अग्रवाल तथा पुष्पेन्द्र कौशल को संस्था की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
जारीकर्ता
संजीव मुंजाल,प्रधान
मो.9416284967

No comments:

Post a Comment