ओढां न्यूज.
खंड के गांव ख्योवाली में स्थित श्रीठाकुरजी मंदिर में समस्त गांववासियों के सहयोग से छठे मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में श्रीकृष्ण स्वामी भजन मंडल ऐलनाबाद द्वारा श्रीठाकुरजी का गुणगान किया गया। इस अवसर
पर भजन मंडल के मुख्य गायक कृष्ण स्वामी, कृष्ण शर्मा और परमिंद्र सिंह आदि ने कर्मा बेटी जाट की, खालै खीचड़लो, मेला बाबेयां दा, अरे द्वारपालो और
मीरां बाई आदि भजनों से समां बांध दिया। जागरण के उपरांत रविवार की सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य कृष्ण लाल शर्मा व पंडित बलबीर शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ उपस्थित जनों से आहुतियां डलवाई। हवन यज्ञ के बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गांववासी मनीराम पंवार, रवि गोदारा, सूरजपाल, ललित शास्त्री, विकास, पवन कुमार, मायत गोदारा, विद्या देवी, दुर्गा देवी, दर्शना, प्रेमा देवी और शारधा देवी सहित काफी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।
छायाचित्र: जागरण में भजन गाते गायक कृष्ण शर्मा एवं हवन यज्ञ सम्पन्न करवाते आचार्य कृष्ण लाल शर्मा।
पर भजन मंडल के मुख्य गायक कृष्ण स्वामी, कृष्ण शर्मा और परमिंद्र सिंह आदि ने कर्मा बेटी जाट की, खालै खीचड़लो, मेला बाबेयां दा, अरे द्वारपालो और
मीरां बाई आदि भजनों से समां बांध दिया। जागरण के उपरांत रविवार की सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य कृष्ण लाल शर्मा व पंडित बलबीर शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ उपस्थित जनों से आहुतियां डलवाई। हवन यज्ञ के बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गांववासी मनीराम पंवार, रवि गोदारा, सूरजपाल, ललित शास्त्री, विकास, पवन कुमार, मायत गोदारा, विद्या देवी, दुर्गा देवी, दर्शना, प्रेमा देवी और शारधा देवी सहित काफी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।छायाचित्र: जागरण में भजन गाते गायक कृष्ण शर्मा एवं हवन यज्ञ सम्पन्न करवाते आचार्य कृष्ण लाल शर्मा।
No comments:
Post a Comment