Loading

11 February 2011

योजनाओं के प्रचार व प्रसार के लिए 14 से 17 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

सिरसा
               भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय द्वारा सिरसा जिला में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के प्रचार व प्रसार के लिए 14 से 17  फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए हिसार जोन के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस जागरूकता अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, संपूर्ण स्वच्छता अभियान व राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के बारे में आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस जागरूकता अभियान के तहत डबवाली खंड के गांव कालुआना, बड़ागुढ़ा खंड के गांव थिराज, ओढां खंड के गांव दादू व चौपटा खंड के गांव शेरपुरा में कार्यक्रम आयोजित कर योजनाओं के जानकारी दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाएगा और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर इन बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान फंड के तहत केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के सिरसा व महेंद्रगढ़ का चयन किया गया है, जहां पर इन योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment