Loading

11 February 2011

युवाओं को अधिकारों के प्रति होना होगा जागरूक : सिंह

रानियां
          खड़ के गांव चक्क रत्न सिंह वाला के स्र्पोटस युवा क्लब द्वारा एक बैठक आयोजन किय गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रधान भुपिंद्र सिंह विर्क ने की। क्लब की बैठक को सम्बोधित करते हुए क्लब के प्रधान ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। देश को युवा शक्ति के रूप में उभारना होगा। क्लब द्वारा युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। युवा को उनके अधिकारों व उनके संरक्षण के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा है युवा शक्ति को अपने अधिकारों के लिए आगे बढऩा होगा। युवाओं को समाज विकास में अपनी अहम भागीदारी निभानी होगी। क्लब के कोषाध्यक्ष सोभा सिंह विर्क ने कहा कि गांव में युवाओं को नशे से बचने के लिए भी प्ररेणा दी जाएगी। युवाओं को नशे छोड़ खेलों व पढ़ाई में आगे बढऩा चाहिए। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल स्वस्थ जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। इस अवसर पर क्लब के उपप्रधान रणबीर सिंह, महासचिव मक्खन वड़वाल, सोनू विरक, गुरमीत सिंह, गुलजार सिंह, बलिहार सिंह, इंद्रपाल सिंह, निशान सिंह, कुलदीप सिंह समेत अनेक सदस्य व युवा मौजूद थे।   
  
फोटो कैप्शन: आर एन 11 फरवरी 2 क्लब की बैठक को संबोधित करते प्रधान भुपिंद्र सिंह। (विर्क)

No comments:

Post a Comment