Loading

16 February 2017

भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित

सिरसा

 भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने जिला में विभिन्न मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। निताशा ने मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी, महामंत्री सुनीता दांगी, जिला प्रभारी राजवंती काजला व जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह से विचार-विमर्श करने के उपरांत ऐलनाबाद नगर मंडल से हरविन्द्र कौर, कुत्ताबढ मंडल से रत्ताखेड़ा से सरपंच सुनीता रानी व चोपटा मंडल से पंचायत समिति सदस्य जोगीवाला से रेखा रानी को अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसी तरह डबवाली मंडल से सीमा मोंगा, गोरीवाला मंडल से सीमा शर्मा कालुआना, ओढां मंडल से कृष्णा देवी घुकांवाली, रानियां से संतोष चकराईयां, चामल मंडल से राजबाला नैण खारियां, करीवाला मंडल से पंचायत समिति सदस्य बणी से मनोहरी देवी, कालांवाली मंडल से एडवोकेट भागवंती लुहानी, नागोकी मंडल से सुनीता रानी व बड़ागुढ़ा मंडल से अवतार कौर रोड़ी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष सिहाग ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी महिलाएं अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पार्टी की रीति-नीति के अनुसार संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। विशेषकर पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं को चौपाल से चूल्हे तक पहुंचाने की मुहिम को सभी अध्यक्ष अपने मंडलों में आगे बढाएंगी और सदैव महिलाओं के हितों का ख्याल रखते हुए उन तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भी प्राथमिकता में रखेंगी। जिला के कुल 15 मंडलों में से 12 की घोषणा हुई है तो सिरसा नगर के दोनों मंडलों व सिरसा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को अभी लंबित रखा गया है जिसकी घोषणा भी जल्द की जाएगी।

No comments:

Post a Comment