Loading

14 March 2017

द्वितीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन-2017 सूरजकुण्ड (फरीदाबाद) में 18 से 29 मार्च को

सिरसा, 14 मार्च। प्रदेश सरकार की ओर से कृषि व किसान कल्याण को समर्पित महत्वकांक्षी कार्यक्रम द्वितीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन-2017 का सूरजकुण्ड (फरीदाबाद) में 18 से 29 मार्च को आयोजन होगा। 
यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि डा. बाबूलाल ने बताया कि द्वितीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन-2017 (एग्री लीडरशिप सम्मिट) में कृषि से संबंधित विभिन्न पहलुओं जिनमें बागवानी, जैविक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि से संबंधित प्रदर्शनी व ज्ञानवर्धक सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की पहल पर जैविक खेती से जुड़ी गोशालाओं को इस सम्मेलन में प्रमुखता दी जाएगी। आयोजन में प्रदर्शनी के लिए सात विशेष हॉल बनाए जाएंगे। जिनमें कृषि क्षेत्र से जुड़ी करीब 350 भारतीय व विदेशी कंपनियां भी भागीदारी करेंगी। जोकि कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों पर आधारित अपने यंत्रों का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान लाइव कैटल शो भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें उन्नत भारतीय नस्लों की गाय, भैंस व अन्य पशुओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में एग्री लीडरशिप सम्मिट का आयोजन गुरूग्राम में किया गया था जोकि बेहद सफल साबित हुआ था। इस बार इस आयोजन के लिए सूरजकुण्ड को चुना गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समीप मार्च माह में कृषि उत्पादों को समर्पित यह सबसे बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस मेले में प्रदेश भर से किसान तो पहुंचेंगे ही साथ ही अन्य प्रदेशों से भी किसानों को भी इसका भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों दिन विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। जिनमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ किसानों को उपयोगी जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में राज्य के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
डा. बाबूलाल ने कहा कि इस आयोजन को लेकर देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक देशों से भी अच्छा रिस्पांस मिला है। कृषि उत्पादों के विपणन व पैकेजिंग से जुड़ी अनेक मल्टीनेशनल कम्पनियों ने इस आयोजन को लेकर अपनी रूचि दिखाई है।

No comments:

Post a Comment