Loading

14 March 2017

अर्पण संस्था की बैठक में हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

सिरसा। प्रमुख समाजसेवी संस्था अर्पण की महत्वपूर्ण मीटिंग आज संस्था के अस्थायी कार्यालय कुमार ग्लोबल एस्टेट पर सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि आर.के. वर्मा चीफ इंजीनियर डीएचबीवीएन तथा सी.बी. गाबा रिटायर्ड एक्सीअन डीएचबीवीएन विशिष्ठ अतिथि उपस्थित हुए। सर्वप्रथम मीटिंग में संस्था की गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। श्री वर्मा ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस तरह समाज की सेवा करने को प्रेरित किया। श्री गाबा ने भी संस्था को और अधिक उन्नति एवं सेवा करने का आशीर्वाद दिया। ज्ञात रहे कि संस्था समय-समय पर रक्तदान कैम्प, सफाई अभियान, यातयात जागरूकता कैंप लगाती रही है। संस्था के योगदान से बस स्टेंड के सामने वॉटर कूलर लगाया हुआ है तथा समय-समय पर संस्था रिपेयङ्क्षरग के कार्य भी करवाती रहती है। इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुरेश शर्मा सचिव महिंदर कुमार, सदस्य आर.के वर्मा एक्सीअन डीएचबीवीएन डबवाली, शिव राज़ चौहान एक्सीअन डीएचबीवीएन गुडग़ांव, गुलशन वधवा एसडीओ सिटी डीएचबीवीएन सिरसा, आर.एस. लोहान असिसटेंट एक्सीअन, बलदेव रंधावा, डाक्टर नंद लाल ग्रोवर, प्रो. राजेन्द्र भवरिया, गोल्डी सुखरालिया, बिट्टू गोयल आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment