Loading

24 March 2017

राम कालोनी के कन्या स्कूल को बनाया जाएगा नंबर वन : किरण तनेजा

सिरसा। इन्नरव्हील क्लब सिरसा मेन डिस्ट्रिक्ट 309 द्वारा आज राम कालोनी के राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह स्कूल क्लब द्वारा गोद लिया हुआ है और यहां पर क्लब ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अनेक रचनात्मक कार्य किए हैं। आज डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण तनेजा ने विद्यालय में चल रहे कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर अध्यापिका रेणु बाला और सुनीता ने भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। चेयरमैन किरण तनेजा ने विद्यालय की सभी गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बताया कि विद्यालय में लंबे समय से इन्नरव्हील क्लब मेन द्वारा अनेक आयोजन और गतिविधियां चलाई जा रही हैं इनमें मुख्य रुप से पुस्तकालय की स्थापना की गई है जिसमें विद्यार्थियों के उपयोग में आने वाली पुस्तकें रखी गई हैं। विद्यालय में एक स्थाई स्टेज का निर्माण किया गया है और शौचालयों की व्यवस्था की गई है। हाल ही में विद्यार्थियों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के प्रति प्रेरित करने वाली एक डाक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई है। समय-समय पर योगा के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब का प्रयास है कि इस विद्यालय को सरकारी क्षेत्र का नंबर वन विद्यालय बनाया जाए और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देकर उन्हें शिक्षा के प्रति पर्याप्त माहौल उपलब्ध करवाया जाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर इंदिरा खुराना, मधु मेहता, वर्षा गंडा, शिल्पी गर्ग, रेखा गोयल, शशि गुंबर, अमन मोंगा, रेणु केडिया, मधु अरोड़ा सहित क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment