Loading

08 February 2017

गर्ल्स कॉलेज में इंट्रोडक्टरी थ्री डेज स्काउट एंड गाइडस कैंप का दूसरा दिन

कैंप में भाग ले रही हैं महाविद्यालय की 160 छात्राध्यापिकायें

ओढ़ां
माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में हरियाणा स्टेट भारत स्काउटस एंड गाइडस सिरसा की टीम द्वारा जिला संगठन आयुक्त कमलजीत शर्मा के निर्देशन में आयोजित बीएड व डीएड की छात्राध्यापिकाओं के इंट्रोडक्टरी थ्री डेज स्काउट एंड गाइडस कैंप में दूसरे दिन स्काउट गाइड को संस्था के उद्देश्यों, टोली निर्माण, प्रार्थना, स्काउट झंडा ज्ञान एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई जिसे छात्राध्यापिकाओं ने गहरी रूचि के साथ ग्रहण किया।
 महाविद्यालय की 160 छात्राध्यापिकायें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर डीएड प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र ने स्काउटस एंड गाइडस टीम द्वारा दी जा रही ज्ञानवर्धक जानकारी हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्काउटस एंड गाइडस संगठन विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनाने की पाठशाला के समान है जिसके माध्यम से बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ साथ राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होता है।
जिला संगठन आयुक्त कमलजीत शर्मा ने छात्राध्यापिकाओं को संबोधित करते हुये बताया कि लॉर्ड बेडेन पावेल ने सन 1907 में मात्र 20 बच्चों के साथ बाउन सी नामक टापू पर प्रथम शिविर लगाया था। इसकी सफलता से प्रेरित होकर उन्होंने इस दिशा में और अधिक उत्साह से काम करना शुरू किया। भारत में 1910 में स्काउटिंग आरंभ होने पर इसमें केवल अंग्रेज और एंग्लो इंडियन बच्चों को ही प्रवेश दिया जाता था। सन 1913 में प. श्रीराम वाजपेयी ने शाहजहांपुर में भारतीय बच्चों के लिये स्काउटों का स्वतंत्र दल खोला तथा 1916 में पूना में लड़कियों को पहली बार गर्ल स्काउट बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा धीरे धीरे यह समस्त विश्व में फैल गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्र निर्माण में स्काउटस एंड गाइडस का महत्वपूर्ण योगदान होता है तथा विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास के साथ साथ नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस मौके पर डीएड और बीएड की समस्त छात्राध्यापिकाओं सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment