Loading

17 February 2017

जल्द होगी भाजयुमो के मंडलों की कार्यकारिणी का विस्तार


सिरसा। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार करें और जिले भर में भाजपा के प्रति निष्ठावान, समर्पित एवं सेवा भावना के साथ आगे बढऩे की प्रबल इच्छा रखने वाले युवाओं को संगठन में महत्व दें। वे आज भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष व हिसार विभाग प्रभारी अमन चोपड़ा के कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बामनिया ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हो चुकी है और सिरसा का संगठन तेजी से मजबूती की ओर आगे बढ़ रहा है। अब मंडल अध्यक्षों का दायित्व है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में युवा चेहरों को सक्रिय करें और उन्हें संगठन में शामिल करके राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारें युवाओं को सर्वाधिक महत्व दे रही हैं और युवा शक्ति निरंतर संगठित होकर भाजपा के साथ जुड़कर सफलता के नए आयाम बनाने के लिए उत्सुक है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा ने कहा कि जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने अत्यंत सक्रियता से काम करते हुए जिले भर के सभी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है तथा अब सभी सक्रिय कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के काम को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व पूरी तरह से सिरसा की इकाई के लिए हमेशा तत्पर एवं उपलब्ध है तथा यहां के युवाओं को जो भी मार्गदर्शन या सहयोग की आवश्यकता होगी वह अवश्य मिलेगा।

No comments:

Post a Comment