Loading

26 March 2017

मिंचनाबादी और हीरालाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी कुरुक्षेत्र रवाना

सिरसा। द एसोसिएशन आढतियान एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का एक संयुक्त दल आज कुरुक्षेत्र में हो रहे विराट व्यापारी सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मार्किट कमेटी सिरसा कार्यालय से रवाना हुआ। इसमें 100 से अधिक व्यापारी सदस्य शामिल थे। द एसोसिएशन आढ़तियान के प्रधान सुरेन्द्र मिंचनाबाद वाले ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य राजेन्द्र कम्बोज और मार्किट कमेटी के सचिव परमजीत नांदल ने विशेष रुप से आढतियों को इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया और उनकी प्रेरणा से उपप्रधान विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष कृष्ण वधवा तथा स्वयं मेरे नेतृत्व में 70 से अधिक आढ़तियों का दल कुरुक्षेत्र रवाना हुआ। इनमें मुख्य रुप से विनीत गोयल, प्रेम अरोड़ा, राजेन्द्र कम्बोज, जगदीश चिटकारा, बीरबल खन्ना, जनक सेठी, बखशीश कम्बोज, धर्मपाल कम्बोज, पवन दड़बी, भीम कम्बोज, विक्की, केवल कम्बोज आदि शामिल थे। उधर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, महासचिव केदार पाहवा, किरयाणा मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा, महासचिव परमानंद कक्कड़, आरा एसोसिएशन के बृजमोहन बंसल, अश्विनी बंसल, रमेश ग्रोवर, राकेश सेतिया, वेदभूषण गर्ग, सुभाष गुप्ता, जनकराज, कश्मीरी लाल मोंगा सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने विराट व्यापारी सम्मेलन में रवाना होते हुए आशा व्यक्त की कि सरकार अवश्य ही व्यापारियों के हितों के लिए घोषणाएं करेंगे। 

No comments:

Post a Comment