Loading

26 March 2017

जिलाध्यक्ष निताशा की मौजूदगी में अनेक महिलाएं भाजपा में शामिल

- संगठन विस्तार योजना के तहत सिरसा में हुआ कार्यक्रम- भाजपा एक परिवार है जिसमें सभी को सम्मान : निताशा
- कहा; महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर केवल भाजपा में


सिरसा। भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तर पर जारी संगठन विस्तार योजना के तहत सिरसा में स्थित गांधी कालोनी में कार्यक्रम हुआ जिसमें अनेक महिलाओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा में आस्था जताई।
जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के उपरांत सभी महिलाओं को भाजपा का पटका पहनाकर औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया। इनमें विशेष तौर पर नोहरिया गेट से कमलेश, सीमा, पलमिन्द्र, नीतू, कीर्तिनगर से कान्ता, बिन्दु, रानिया गेट से आशा कौर, पूनम, साक्षी, जैसमीन आदि अनेक महिलाएं थी जिनमें काफी संख्या छात्राओं की रही। निताशा ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि भाजपा परिवार में सभी को मान-सम्मान मिलेगा। भाजपा में राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की तरह नहीं बल्कि सभी आपस में परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं। खासतौर पर बीजेपी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि महिलाओं की मजबूती के बिना राष्ट्र मजबूत नहीं हो सकता, इसलिए महिलाओं के मुद्दों को सरकार भरपूर प्रोत्साहन दे रही है। ऐसे में मात्र बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को पूरा सम्मान व आगे बढ़ने के अवसर देती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सिरसा नगर मंडल की कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया जाएगा और फिर सरकार की योजनाओं को चौपाल से चूल्हे तक ले जाने मुहिम तेजी से आगे बढ़ाने का काम होगा। इस मौके पर विशेष तौर पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री दर्शना रानी, एडवोकेट भावना शर्मा, अश्विनी शर्मा, दीपक फुटेला व नीतू सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment