Loading

26 March 2017

श्रद्धा के आधार पर धर्म का पालन होता है : स्वामी अचलानंद

सिरसा। स्थानीय स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवाश्रम सी ब्लाक सिरसा में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन स्वामी तुरियानंद महाराज की स्मृति में दिनांक 24, 25 व 26 मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव से गद्दीनशीन श्री श्री 1008 स्वामी अचलानंद गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में स्वामी तुरियानंद द्वारा ट्रस्ट (रजि.) सहारनपुर द्वारा कई प्रांतों से शामिल श्रद्धालु संगत स्थानीय सेवा समिति एवं संगत एवं गणमान्य व्यक्तियों सहित मनाया गया जिसमें प्रतिदिन प्रार्थना, आरती, नितनेम, सत्संग, प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आज प्रात: हवन यज्ञ भी हुआ।
इस महोत्सव में गद्दीनशीन महाराज ने उपस्थित संगत पर अपने प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए चेताया कि श्रद्धा एवं विश्वास पर ही बल देना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि श्रद्धा के आधार पर धर्म का पालन होता है एवं विश्वास के द्वारा कार्य की सिद्धी होती है। महाराज जी ने वाणी द्वारा समस्त संगत के प्रति शुभकामनाएं एवं मंगलकामना देते हुए प्रभु से प्रार्थना की कि सभी सेवक मन क्रम एवं वचन से अपने क्रियाकलापों द्वारा सुख अर्जित करें। श्री महाराज ने भजन 'ऐसा चिंतन करले मन मेरे, तू अपने महाराज का, होता है ये अंत सभी का जाने दुनिया सारी, फिर भी प्रेम प्रभु से नाहीं, क्यूं तेरी मत मारीÓ के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान विजय खन्ना, ओमप्रकाश अरोड़ा, बिहारी लाल, महेन्द्रपाल ढल, सुभाष मल्होत्रा, प्रवीण वधावन एवं स्थानीय सेवा समिति के डॉ. जगननाथ मल्होत्रा, सुरेश कंबोज, उमेश मल्होत्रा, जगदीश मल्होत्रा, संजय चिटकारा, राजेश रेल्हन, हरीश नरुला, चिंटू खुराना सहित दूर-दूर से आए भक्तजनों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment