Loading

26 March 2017

भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट का वार्षिक समारोह मनाया


सिरसा, 26 मार्च।    भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट का वार्षिक समारोह स्थानीय कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, संतोजनों व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
    हरियाणा पर्यटन निगम के चैयरमेन श्री जगदीश चोपड़ा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि दुनियां में जो गैरवे वस्त्र पहनता है उसे समाज संत का दर्जा देते हैं। उन्होंने कहा कि शब्दों से असर नहीं पड़ता बल्कि कहीं पर प्रभाव पड़ता है तो वह केवल मनुष्य के आचरण से पड़ता है। उन्होंने कहा कि तन और मन से सेवा करना ही सच्ची सेवा है। देश की सेवा सैनिक करते हैं लेकिन देश की सेवा झाड़ु देने वाला, कुली, उद्योगपति व सामान्य नागरिक भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा अपने कर्तव्यों का पालन करने से ही होती है। दुनियां में ऐसी कोई भाषा व बोली नहीं है जिसमें मानव सेवा का व्याख्यान न किया गया हो, भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट बेसहारा, मंदबुद्धि बच्चों, औरतों, पुरुषों व बुजुर्गों की सेवा करता है। उन्होंने कहा कि भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा सेवा केवल इच्छाशक्ति से ही की जाती है। भगवान हम सबको सदबुद्धि दे ताकि जीवन में आम आदमी की सेवा करने की भावना ही बनी रहे। उन्होंने भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट में दान के रुप में सेवा करने वाले दानियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सिरसा शहर में दानियों की कोई कमी नहीं है। समय-समय पर सिरसा का प्रत्येक व्यक्ति भी दान देने के लिए उत्सुक रहता है।
    इस अवसर पर संत सुरजीत सिंह सिंचेवाल ने कहा कि सिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुनानक देव जी का 550वांं सालाना प्रकाश उत्सव पर्यावरण को समर्पित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी इस अवसर पर समागम समारोह आयोजित किये जाएंगे वे सारे पर्यावरण से संबंधित ही होंगे। उन्होंने कहा कि परोपकार से ही इंसान दुनियां में जीवित रहता है। गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने सर्वस्व कुर्बान करके जो परोपकार कमाया वह कोई भी नहीं कमा सकता। उन्होंने कहा कि सबको इस कुदरत का ख्याल रखना है। अस्पताल आदि खोलने की बात क्यों हो रही है क्योंकि जगह-जगह बीमारियां फैल रही है। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों को खत्म करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं और वातावरण को हरा भरा व शुद्ध बनाएं। घर में व्यर्थ पानी न बहने दें। प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग न करें और अपना सारा जीवन पर्यावरण को शुद्ध करने में लगाएं। 
    हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल के मुख्य प्रशासक डा. जे. गणेशन ने कहा कि बड़ी सौभाग्य की बात है कि दुनिया बहुत तेज गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड स्तर से सेवा करने के लिए भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट अग्रणीय है। यह सेवा ट्रस्ट मानव सेवा को समर्पित है। मानव सेवा ट्रस्ट के संचालक बधाई के पात्र है।
    इस अवसर पर महंत माधो दास ने भाई कन्हैया आश्रम द्वारा समाज के लिए की जा रही सेवाओं की प्रशंसा की। 
    इस मौके पर हरियाणा पर्यटन निगम के चैयरमेन श्री जगदीश चोपड़ा व संत श्री सुरजीत सिंह सिंचेवाल ने विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने पर्यटन निगम के चेयरमेन श्री जगदीश चोपड़ा व संत श्री सुरजीत सिंह सिंचेवाल को सम्मानित किया। स. सुदखेव सिंह ढिल्लो ने आए हुए सभी समाजसेवियों व अन्य लोगों का धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर हरियाणा महिला विकास विकास निगम की अध्यक्षा श्रीमती रेणु शर्मा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री गुरदेव सिंह राही, एसडीएम टोहाना, श्री सतीश कुमार, एसडीएम हिसार श्री परमजीत सिंह चहल, संस्था के संस्थापक श्री गुरविंद्र सिंह, सचिव श्री ऋषि पाल जिंदल, समाजसेवी डा. आरएस सांगवान, श्री संजीव जैन, श्री राजीव जैन, श्री पुरुषोत्तम गोयल, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री कुशाल चंद अग्रवाल, श्री सोमनाथ शर्मा, श्री गुरशरण कालड़ा, श्री रमेश गोयल, श्री राजेश बजाज, श्री हरबंशलाल जिंदल, श्री विजय कुमार भाटिया, श्री कुल बिहारी महिपाल, श्री सजीव गर्ग, श्री हरदेव सिंह धंजल, श्री भूप सिंह सोनी, समाज सेवी श्री कुलभूषण सरावगी, श्री दुर्गा प्रशाद अग्रवाल, श्री पंकज शारदा, श्री पवन बंसल, श्री सुनील गुप्ता, श्री बलदेव सिंह नंबदार, श्री अमीर चंद चावला, श्री गुरविंद्र सिंह धुमन, श्री विनोद रावल, श्री विरेंद्र गुप्ता, श्री अनिल सोनी, श्री प्रदीप मित्तल, श्री बलराज सिंह बाजवा, श्री अवनीश कालड़ा, मास्टर नक्षत्र सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह मोरीवाला, श्री अर्जुन शर्मा, श्री कृष्ण सिंगला, श्री प्रेम सिंगला, श्री मुकेश मित्तल, श्री संदीप गोयल, श्री संजय सिंगला, श्री नरेश गोयल, संत हरपाल सिंह, श्री विनोद रावल, श्री विनोद भाटिया, श्री पवन बंसल, जिला राजस्व अधिकारी श्री नौरंगदास, शालु भारद्वाज, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. गिरीश चौधरी, ना. तहसीलदार सोमनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment