Loading

22 February 2011

पुलिस समाचार

सिरसा। पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष भर्ती चयन केंद्र  झज्जर की तरफ से बताया गया है कि झज्जर में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस महानिरीक्षक रोहतक मंडल की अपील के दौरान शारीरिक दक्षता प्रक्रिया में साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार सामान्य श्रेणी दिनांक 21 फरवरी व अन्य सभी श्रेणियों का साक्षात्कार 22 फरवरी को निर्धारित किया गया था। प्रशासनिक कारणों से अब संशोधित करते अब सभी श्रेणियों के उपरोक्त योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार एक ही दिन 22 फरवरी को निर्धारित किया गया है। अब किसी भी कारणवंश अनुपस्थित रहे सभी श्रेणियों के उम्मीदवरों की तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है।


सिरसा। जिला की शहर डबवाली पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए हुए दोनो व्यक्तियों को डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे पुछताछ कर धोखाधड़ी कर हड़पी गई करीब सवा छह लाख रूपए की राशि बरामद की जा सके।
डबवाली शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि इस घटना में पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलविंद्र सिंह पुत्र  रिछपाल सिंह निवासी मंडी डबवाली  व अंग्रेज सिंह पुत्र नक्षत्र सिंह निवासी माखा थाना कालांवाली के रूप में हुई है। उन्होने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपियों ने मंडी डबवाली के वार्ड न.16 निवासी रिटायर्ड मास्टर गुरनाम सिंह से 6 लाख 25 हजार 850 रूपए की धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपी अपने आप को मैक्स व फारेक्स कंपनी के एजैंट बतलाकर शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह को कमीशन का झांसा देकर नकदी व चैक के माध्यम से ठगी की है। उन्होने बताया कि दोनो आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल कर इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा।  रूप में हुई है।

सिरसा। बडागुढा पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में सुभाष पुत्र पूर्णराम निवासी लकड़ावाली को 350 रूपए सहित काबू किया। वहीं एक अन्य मामले में रानियां पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में जीत सिंह पुत्र ख्यालीराम को 1010 रूपए की सट्टाराशि सहित पकड़ा।

No comments:

Post a Comment