Loading

22 February 2011

निधन पर शोक व्यक्त किया

सिरसा, 21 फरवरी: पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ने नगर के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता तथा प्रमुख समाजसेवी सुखबीर सिंह जैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। नेहरा ने कहा कि दिवंगत जैन ने पूरे इलाके के लोगों में आपसी स्नेह भाव को इस ढंग से पिरोया था कि हर व्यक्ति उनका सम्मान करता था और उनके जाने से समाज को बड़ी क्षति हुई है। उधर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें इस विद्यालय के मुख्य देखरेख करने का दायित्व संभालने वाले सुखबीर सिंह जैन के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। विद्यार्थिओं और अध्यापकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। विद्यालय की प्राचार्य सुमन गौतम ने विद्यालय के विकास में सुखबीर सिंह जैन के योगदान को याद किया और बताया कि उन्होंने विद्यार्थिओं को हमेशा नए मार्ग और नवविकास के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment