Loading

18 February 2017

आज पूरी दुनियां हमारी प्राचीन संस्कृति को स्वीकार कर रही है - कर्ण देव कंबोज


सिरसा, 18 फरवरी।    हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री कर्ण देव कंबोज आज स्थानीय पुलिस लाईन में ब्रह्म कुमारी शांति सरोवर सिरसा के सौजन्य से आयोजित हैल्थ, वैल्थ एंड हेप्पीनेस उत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शरीक हुए।
उन्होंने कैंडल लाईट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बह्म कुमारी शांति सरोवर सिरसा की और से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस उत्सव में जीवन में शांति प्राप्त करने के तरीकों बारे अलग-अलग स्टॉल लगा कर प्रदर्शित किया गया है।
    इस अवसर पर श्री कर्ण देव कंबोज ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के नाम से ही पता चलता है की इसका उद्देश्य क्या है, यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य पूरा जीवन व्यतीत करता है लेकिन संतुष्टि के लिए व्यक्ति को धन खर्च करने पर भी संतुष्टि नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि इस मेले में ब्रह्म कुमारी शांति सरोवर के सौजन्य से जो प्रदर्शनी लगाई गई है, उनमें बहुत कुछ देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में प्रेरणा मिलती है। इस उत्सव के नाम व भाव से पता चलता है कि इसके लगाने का उद्देश्य क्या होगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जिस दौर से गुजर रही है। पूरी मानव जाति में एक भुचाल सा आ रहा है। मानसिक शांति के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। मन में शांति है तो उसकी नजरों में कोई भी व्यक्ति छोटा बड़ा नहीं है। मन में शांति वाला व्यक्ति प्रतिदिन सांमाजिक कार्यों में लीन रहता है। इस प्रकार के व्यक्ति बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि दुनियां में बहुत से आध्यात्मिक, सामाजिक व धार्मिक न्यूज चैनल चलते हैं जिन पर बहुत से धार्मिक गुरुओं व महापुरुषों के संदेश सुनने को मिलते हैं, फिर भी मनुष्य अशांत है। उन्होंने कहा कि इस अशांति के कई कारण है, जिन के लिए स्वस्थ शरीर होना चाहिए। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। यदि स्वास्थ्य ठीक है तो मनुष्य बड़े से बड़ा कार्य करने में हिचकिचाता नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा होने के कारण व्यक्ति मेहनत करके अपना जीवन यापन ठीक ढंग से कर सकता है। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको बहुत कुछ मिल जाए फिर भी संतुष्टि नहीं मिलती । उन्होंने कहा कि हम सबको शांति इस प्रकार से चाहिए जिससे हम सुखी हो, पड़ोसी सुखी हो, देश व प्रदेश भी सुखी हो। उन्होंने कहा कि राजस्थान के माउंटआबु में ऐसा ही एक केंद्र है जहां पर पूर्ण रुप से संतुष्टि के लिए ज्ञान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मर्यादा में रह कर मांगना चाहिए और जो मर्यादा में रह कर मांगते हैं वही परमात्मा देता है। उन्होंने कहा कि हमें परमात्मा से वहीं मांगना चाहिए जिनके हम हकदार हैं। उन्होंने कहा कि माउंटआबु में बह्मकुमारी ईश्वरीय संस्थान द्वारा प्रयाश किए जा रहे हैं कि सबको संतुष्टि मिलती रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में सीखने की कोई उम्र नहीं होती, व्यक्ति अंतिम पड़ाव तक कुछ न कुछ सीखता रहता है। उन्होंने कहा कि हमें इस प्रकार के कार्यक्रमों में बहुत बड़ा आनंद मिलता है। 
    श्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि हमारा देश भी दुनिया का सिरमौर बनेंगा। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुरु किया गया और पिछले वर्ष 193 देशों में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, आज पूरी दुनियां हमारी प्राचीन संस्कृति को स्वीकार कर रही है।
    इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी शांति सरोवर सिरसा की बहन बिंदु ने आयोजित उत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति भाग्यशाली है जिनके पास हैल्थ, वैल्थ और हेप्पीनेस तीन चीजें हैं। उन्होंने कहा कि खुश वह व्यक्ति है जो हर पल में खुश रहना सीख जाता है। वैल्थ का मतलब धन से नहीं बल्कि मन में संतुष्टि से है, व्यक्ति को ज्ञान धन, खुशियों का धन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां वैल्थ का मतलब धन से नहीं बल्कि संतुष्टि से होना बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में लगाई गई प्रदर्शनी में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। लोगों के गृहस्थी जीवन में खुशियां भरना ही इस मेले का मुख्य उद्देश्य है।
    इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबु से श्री अमीर चंद ने ओम शांति पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शरीर में चेतन शक्ति ही परमात्मा है, 140 देशों से हजारों की संख्या में विदेशी माउंटआबु पहुंचते हैं। इस अवसर पर श्री वीके राजयोगी, बहन कैलाश, बहन किरण, बहन दीपिका जैन, बहन प्रीति, बहन बिनु, बहन सुमन, बहन तनुजा, गौरव भाई, विजय भाई, कर्ण भाई, मंगल भाई, मुखरजी भाई, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमन चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अमीर चंद मेहता, श्री राजेंद्र सिंह देशुजोधा, श्री शीशपाल कंबोज, श्री हितेश खुराणा, श्री अशोक शर्मा, श्री विक्रम चानना, श्री सुनिल बामणिया, श्री जगत ककक्ड़, श्री जिकेश मेहता, श्री कर्ण दुग्गल, श्री नीरज बंसल, श्री नक्षत्र सिंह, श्री लखवीर सिंह, श्री कंवरजीत चहल, श्री अशोक कुमार कंबोज, श्री केसी कंबोज सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment